Apple पर लगा वर्कर्स की गैर कानूनी तरीके से निगरानी करने का आरोप

हाल ही में एपल ने अपने डिजिटल सर्विसेज ग्रुप से लगभग 100 वर्कर्स की छंटनी की थी। इसमें इंजीनियरिंग से जुड़े कुछ वर्कर्स के अलावा Apple Books ऐप और Apple Bookstore की टीमें शामिल थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2024 22:59 IST
ख़ास बातें
  • एपल के खिलाफ अमेरिका में कैलिफोर्निया के कोर्ट में मामला दायर हुआ है
  • इसमें कंपनी पर वर्कर्स की गैर कानूनी तरीके से निगरानी करने का आरोप है
  • कंपनी ने इस आरोप को गलत बताया है

कंपनी के खिलाफ अमेरिका में कैलिफोर्निया के कोर्ट में मामला दायर किया गया है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple पर अपने वर्कर्स को दबाने और उनकी गैर कानूनी तरीके से निगरानी करने का आरोप लगा है। इसे लेकर दर्ज कराए गए एक कानूनी मामले में कहा गया है कि कंपनी की ओर से गोपनीयता की ऐसी पॉलिसी लागू की जाती है जिससे वर्कर्स पर कार्य की स्थितियों को लेकर चर्चा करने पर प्रतिबंध लगता है। 

यह मामला अमेरिका में कैलिफोर्निया के कोर्ट में कंपनी की डिजिटल ऐडवर्टाइजिंग डिविजन में कार्य करने वाले Amar Bhakta ने दायर किया है। इसमें दावा किया गया है कि एपल के वर्कर्स को उनके व्यक्तिगत डिवाइसेज पर ऐसा सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए मजबूर किया जाता है जिससे उनकी ईमेल, फोटो लाइब्रेरी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी को कंपनी एक्सेस कर सकती है। पिछले चार वर्षों से एपल में कार्य कर रहे भक्ता का कहना है कि उन्हें पॉडकास्ट पर अपने कार्य के बारे में चर्चा करने से रोका गया था। इसके साथ ही उन्हें LinkedIn प्रोफाइल से कार्य की स्थितियों के बारे में जानकारी को हटाने का निर्देश दिया गया था। 
Advertisement

इस बारे में एपल के प्रवक्ता की ओर से जारी किए गए एक स्टेटमेंट में कहा गया है कि इस कानूनी मामले में किए गए दावे ठीक नहीं हैं और कंपनी के वर्कर्स को अपनी कार्य की स्थितियों के बारे में चर्चा करने के अधिकारों पर वार्षिक ट्रेनिंग दी जाती है। कंपनी ने कहा, "हम दुनिया में बेस्ट प्रोडक्ट्स और सर्विसेज तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इसके साथ ही हम उन इनवेंशंस की सुरक्षा के लिए कार्य करते हैं जो हमारी टीमों ने कस्टमर्स के लिए की हैं।" 

हाल ही में एपल ने अपने डिजिटल सर्विसेज ग्रुप से लगभग 100 वर्कर्स की छंटनी की थी। इसमें इंजीनियरिंग से जुड़े कुछ वर्कर्स के अलावा Apple Books ऐप और Apple Bookstore की टीमें शामिल थी। Apple News चलाने वाली टीम में भी छंटनी की गई थी। इस वर्ष की शुरुआत में एपल ने अपने सेल्फ-ड्राइविंग कार प्रोजेक्ट को बंद कर सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी की थी। कंपनी के लिए Apple Books की प्रायरिटी कम हो गई है। हालांकि, एपल की Books ऐप में कुछ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। हाल के वर्षों में कंपनी के लिए सर्विसेज से जुड़ा बिजनेस ग्रोथ का बड़ा जरिया रहा है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.