एंड्रॉयड एन में अभी नहीं होगा 3डी टच रिपोर्ट: रिपोर्ट

एंड्रॉयड एन में अभी नहीं होगा 3डी टच रिपोर्ट: रिपोर्ट
विज्ञापन
एक नई रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि ऐप्पल के 3डी टच को टक्कर देने वाली गूगल एंड्रॉयड तकनीक में देरी होगी। गूगल के एंड्रॉयड का अगला वर्जन (एंड्रॉयड एन) में शुरू से ही 3डी टच सपोर्ट जैसे प्रेसर सेंसिटिव डिस्प्ले के साथ आने की खबरें थीं।

रीकोड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉयड एन के सार्वजनिक लॉन्च के समय प्रेसर सेंसिटिव डिस्प्ले फीचर लॉन्च नहीं होगा। हालांकि इस रिपोर्ट में एंड्रॉयड एन के बाद में गूगल के 3डी टच जैसे फीचर को सपोर्ट करने की बात कही गई है। रिपोर्ट का कहना है कि गूगल का 3डी टच जैसा फीचर एंड्रॉयड में संभवतः बाद में होने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट के समय लॉन्च हो सकता है।

याद दिला दें, ऐप्पल ने पहली बार पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस स्मार्टफोन में 3डी टच प्रेसर सेंसिटिव डिस्प्ले फीचर दिया था।

पिछले महीने एंड्रॉयड एन डेवलेपर प्रिव्यू बिल्ड में ऐप्पल के 3 डी टच तकनीक जैसे के होने की जानकारी सामने आई थी। थर्ड-पार्टी डेवलेपर भी यूजर इंटरफेस के लिए कई विकल्प दे सकते हैं।
 

गूगल अपने 3डी टच के बारे में और ज्यादा जानकारी अपनी गूगल आई/ओ 2016 डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में दे सकती है। गूगल आई/ओ इसी महीने 18 से 20 मई के बीच होगी। गूगल के एंड्रॉयड में प्रेसर सेंसटिव डिस्प्ले सपोर्ट आने से पहले ही कई कंपनियां अपने स्मार्टफोन में 3डी टच जैसे फीचर दे चुकी हैं।

चीन की मोबाइल निर्माता हुवावे टेक्नोलॉजी पहली बार अपने स्मार्टफोन में फोर्स टच डिस्प्ले का फीचर दिया था। फोर्स टच के साथ हुवावे मेट एस को पिछले साल लॉन्च किया गया था।

इसके अलावा चीनी कंपनी जियोनी ने इस साल ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एस8 पेश किया था जिसमें 3डी टच (ऐप्पल भी 3डी टच नाम का ही इस्तेमाल करती है) प्रेसर सेंसटिव डिस्प्ले दिया गया था। यही स्मार्टफोन का यह सबसे खास फीचर था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 3D Touch, Android, Apple, Google, Google IO, IO 2016, Mobiles, Smartphones
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »