• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • हुवावे मेट एस स्मार्टफोन लॉन्च, फोर्स टच डिस्प्ले वाला पहला हैंडेसट

हुवावे मेट एस स्मार्टफोन लॉन्च, फोर्स टच डिस्प्ले वाला पहला हैंडेसट

हुवावे मेट एस स्मार्टफोन लॉन्च, फोर्स टच डिस्प्ले वाला पहला हैंडेसट
विज्ञापन
चीन की कंपनी हुवावे टेक्नोलॉजीज़ की नज़र अब हाई एंड स्मार्टफोन मार्केट पर है। इस सेगमेंट में अब तक ऐप्पल और सैमसंग टेक्नोलॉजीज़ का दबदबा रहा है। कंपनी ने नई रणनीति के तहत बुधवार को अपना नया स्मार्टफोन हुवावे मेट एस भी पेश किया।

हुवावे मेट एस को बर्लिन में चल रहे आईएफए ट्रेश शो के दौरान लॉन्च किया गया। इस डिवाइस में 5.5 इंच 1080x1920 पिक्सल डिस्प्ले, आरजीबीडबल्यू सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर है। हुवावे ने बताया कि यह स्मार्टफोन फोर्स टच डिस्प्ले के साथ आएगा जो अपने किस्म का पहला है। फोर्स टच डिस्प्ले यूज़र द्वारा स्क्रीन पर धीमे से टैप करने और जोर से दबाने के बीच अंतर कर पाएगा। इस फ़ीचर की बदौलत यूज़र स्क्रीन पर जोर से ऊंगलियों को दबाकर कई एक्शन परफॉर्म कर पाएंगे।

(पढ़ें: हुवावे मेट एस बनाम ऐप्पल आईफोन 6 प्लस)

खबर तो यह भी है कि ऐप्पल अगले हफ्ते आईफोन का नया मॉडल लॉन्च करने वाला है जिसमें फोर्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। हुवावे मेट एस स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर किरिन 935 चिपसेट, 3जीबी रैम और 32जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। यह डिवाइस एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 3.1 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 2700एमएएच की बैटरी है और इसके रियर पैनल पर बेहतर फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह दी गई है।

चीन की इस कंपनी ने बताया कि हुवावे मेट एस रिटेल मार्केट में EUR 649 ($732, या करीब 48,300 रुपये) मे मिलेगा। वैसे, इस हैंडसेट का प्रीमियम वर्ज़न EUR 748 (करीब 55,600 रुपये) में उपलब्ध होगा।

मेट एस स्मार्टफोन 30 से ज्यादा देशों में उपलब्ध कराया जाएगा जिनमें चीन, जर्मनी, इजरायल, जापान, फ्रांस और स्पेन भी शामिल हैं। पश्चिमी यूरोप में इस हैंडसेट के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »