आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस लॉन्च, 3डी टच डिस्प्ले से हैं लैस

आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस लॉन्च, 3डी टच डिस्प्ले से हैं लैस
विज्ञापन
ऐप्पल ने बुधवार को सेन फ्रांसिसको में आयोजित एक स्पेशल इवेंट में आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस स्मार्टफोन पेश किए। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने आईफोन के नए मॉडल को 'अब तक का सबसे एडवांस्ड फोन' करार दिया।

(यह भी पढ़ें: आईपैड प्रो में है 12.9 इंच का डिस्प्ले, ऐप्पल पेंसिल के साथ किया गया लॉन्च)

नए आईफोन डिवाइस की प्री-ऑर्डर बुकिंग इसी शनिवार (12 सितंबर) से शुरू हो जाएगी और कंपनी इन डिवाइस को 12 देशों में 25 सितंबर से भेजना शुरू कर देगी। आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस की कीमत को पिछले साल लॉन्च किए गए मॉडल के समान रखा गया है। आईफोन 6एस के 16जीबी वेरिएंट की कीमत 649 डॉलर होगी। आईफोन 6एस का 64 जीबी और आईफोन 6एस प्लस का 16जीबी वेरिएंट 749 डॉलर में मिलेगा। 849 डॉलर खर्चकर आईफोन 6एस का 128जीबी मॉडल या आईफोन 6एस प्लस का 64जीबी मॉडल मिलेगा। वहीं, आईफोन 6एस प्लस के 128जीबी वेरिएंट का दाम 949 डॉलर होगा। अभी कंपनी ने इन डिवाइस के भारत में लॉन्च किए जाने की तारीख और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
iphone 6s
नया आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस सिल्वर, गोल्ड, स्पेस ग्रे और रोज गोल्ड एल्यूमीनियम फिनश कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन 3डी टच टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। यह प्रेशर (दबाव) सेंसेटिव स्क्रीन है जो आपकी ऊंगलियों द्वारा लगाए गए दबाव के आधार पर एक्शन परफॉर्म करने का विकल्प देंगे। उदाहरण के तौर पर, आप धीमे से दबाव डालकर कंटेंट को प्रिव्यू कर सकते हैं और आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले प्रेशर से कंटेंट को देख सकते हैं, या फिर आप स्क्रीन पर फेसबुक आइकन पर 3डी टच का इस्तेमाल करके नया पोस्ट अपने सोशल मीडिया पेज पर डाल सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप खोलने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

(पढ़ें: आईफोन 6एस बनाम आईफोन 6)

आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएंगे जिसके जरिए 4के रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। ऐप्पल ने नए कैमरा ऐप में बेहतर कलर एक्यूरेसी, फास्ट ऑटोफोकस और कम लाइट में बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा किया है। फ्रंट कैमरा अब 5 मेगापिक्सल का होगा। ऐप्पल ने फ्रंट कैमरे के साथ एक अनोखी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। जब भी फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल होगा, डिस्प्ले अपने आप लाइट अप होकर फ्लैश का काम करेगा।

(पढ़ें: आईफोन 6एस प्लस बनाम आईफोन 6 प्लस)

आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस नए 'लाइव फोटोज' फ़ीचर के साथ आएंगे जिसके जरिए आप अपनी फोटो के साथ ऑडियो को भी कैपचर कर पाएंगे। डिवाइस में 23 एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। ये स्मार्टफोन ज्यादा तेज एलटीई और वाई-फाई को भी सपोर्ट करेंगे।

(पढे़ं: आईफोन 6एस प्लस बनाम गैलेक्सी नोट 5 बनाम एक्सपीरिया ज़ेड 5 प्रीमियम बनाम गैलेक्सी एस6 एज+)

डिवाइस नए टच आईडी फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएंगे जो पिछले मॉडल में मौजूद सेंसर की तुलना में दोगुनी तेजी से काम करेंगे। आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में नया ए9 चिपसेट होगा। चिपसेट में एम9 मोशन को-प्रोसेसर भी मौजूद होगा जिसके बूते डिवाइस में 'Hey Siri' फ़ीचर हमेशा एक्टिव रहेगा। अब आईफोन में ऐप्पल के इस वर्चुअल असिस्टेंट फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए किसी बटन को दबाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »