Redmi Note 9 Pro को भारत में मिलना शुरू हुआ Android 11 अपडेट

अपडेट के चेंजलॉग में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है और न ही यह बताया है कि यह लेटेस्ट अपडेट क्या कुछ बदलाव लेकर आया है। हालांकि, इसमें यह जरूर दिखता है कि नया सॉफ्टवेयर वर्ज़न स्टेबल चैनल के माध्यम से उपलब्ध है।

Redmi Note 9 Pro को भारत में मिलना शुरू हुआ Android 11 अपडेट

Redmi Note 9 Pro में मिलते हैं तीन कॉन्फिग्रेशन

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro के इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न MIUI V12.0.1.0.RJWINXM है
  • रेडमी नोट 9 प्रो के लेटेस्ट अपडेट का साइज़ कथित रूप से 2.3 जीबी है
  • रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन को भारत में एंड्रॉयड 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह नया अपडेट शुरूआती रूप से सीमित संख्या के लोगों के लिए ज़ारी किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे सभी रेडमी नोट 9 प्रो यूज़र्स तक पहुंचा दिया जाएगा। Xiaomi ने रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन को इस साल मार्च में Redmi Note 9 Pro Max के साथ लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 के साथ लॉन्च हुआ था। हालांकि, सितंबर महीने में इसे MIUI 12 अपडेट ज़ारी कर दिया गया था। यह अपडेट कई बदलाव व रिफ्रेश इंटरफेस लेकर आया था।

Xiaomi ने Gadgets 360 को पुष्टि करते हुए बताया कि Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन के लिए Android 11 अपडेट ज़ारी कर दिया गया है, जो कि शुरूआती रूप से सीमित संख्या के लोगों के लिए ही रोलआउट किया गया है। लेकिन आने वाले दिनों में इसे सभी रेडमी नोट 9 प्रो यूज़र्स तक पहुंचा दिया जाएगा।

यूज़र्स द्वारा ट्विटर पर साझा की जानकारी के मुताबिक, रेडमी नोट 9 प्रो का लेटेस्ट अपडेट का साइज़ 2.3 जीबी है और इसका फर्मवेयर वर्ज़न MIUI V12.0.1.0.RJWINXM है। अपडेट के चेंजलॉग में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है और न ही यह बताया है कि यह लेटेस्ट अपडेट क्या कुछ बदलाव लेकर आया है। हालांकि, इसमें यह जरूर दिखता है कि नया सॉफ्टवेयर वर्ज़न स्टेबल चैनल के माध्यम से उपलब्ध है।
 
 
 

गौरतलब है कि रेडमी नोट 9 प्रो के पिछले अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न  MIUI V12.0.1.0.QJWINXM है, जो कि सितंबर महीने में रोलआउट किया गया था। यह अपडेट एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 लेकर आया था।

आप अपने रेडमी नोट 9 प्रो में एंड्रॉयड 11 अपडेट की उपलब्धता की जांच सेटिंग्स में About phone में जाकर कर सकते हैं।

नया अपडेट रेडमी नोट 9 प्रो के लिए एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम लेकर आया है, जिसे गूगल द्वारा इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, प्रतीत होता है कि यह अपडेट किसी नए एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस नहीं है।

शाओमी भारतीय मार्केट में रेडमी नोट 9 प्रो को 13,999 रुपये की शुरूआती कीमत में बेचती है। इस फोन में आपको तीन कॉन्फिग्रेशन प्राप्त होते हैं, वो है 4 जीबी + 64 जीबी, 4 जीबी + 12 जीबी और 4 जीबी + 128 जीबी।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 9 Pro, Android 11, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »