OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.4 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 कैमरा दिया जाएगा

OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट

Photo Credit: OnePlus

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होगा
  • आगामी स्मार्टफोन में BOE का डिस्प्ले दिया जाएगा
  • OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 16 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए अलग फीचर्स मिलेंगे। 

चीन में OnePlus Gaming Conference के दौरान OnePlus ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में BOE का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का गेमिंग मोड में रिफ्रेश रेट 185 Hz तक होगा। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में OnePlus ने इस स्मार्टफोन को चीन में 12 अक्टूबर को लॉन्च करने की पुष्टि की है। इंटरनेशनल मार्केट में OnePlus 16 के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 185 fps का सपोर्ट भी मिलेगा। OnePlus ने कहा है कि इस स्मार्टफोन में 185 fps के सपोर्ट के लिए वह कुछ गेम पब्लिशर्स के साथ भी कार्य करेगी। 

OnePlus 16 को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर CPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 14,58,283 प्वाइंट्स और GPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 20,10,584 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स होंगे। OnePlus 16 के लिए तीन कलर्स के विकल्प मिलेंगे। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.4 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 कैमरा दिया जाएगा। हाल ही में OnePlus के चीन के प्रेसिडेंट, Li Jie Louis ने बताया था कि इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले होगा। इसमे चारों साइड पर अल्ट्रा-थिन बेजेल्स मिलेंगे।  OnePlus 15 की तरह इस स्मार्टफोन में राउंडेड कॉर्नर्स होंगे। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। 

इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core और 'E-Sports Triple Chip' दिए जाएंगे। OnePlus 16 में कस्टमाइज की जा सकने वाली शॉर्टकट की जाएगी, जिसमें नौ प्रिसेट फंक्शंस होंगे। इस की को सिंगल प्रेस करने पर फ्लैशलाइट और रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स एक्टिवेट हो जाएंगे। आगामी स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी होगी।  OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 होगा। यह ColorOS 17 के साथ लॉन्च होने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »