Redmi भारतीय बाजार में अगले महीने की शुरुआत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च करने जा रहा है।
Photo Credit: Redmi
Redmi 17C 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Redmi भारतीय बाजार में अगले महीने की शुरुआत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च करने जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से इस फोन की लॉन्च तारीख का खुलासा हो गया है, जिसके साथ-साथ अधिकतर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी मिली है। यह फोन लॉन्च होने के बाद तीन कलर विकल्पों में उपलब्ध होगा। यहां हम आपको Redmi 17C 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Redmi 17C 5 भारतीय बाजार में 1 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। यह फोन बिक्री के लिए शाओमी की आधिकारिक साइट, ई-सॉमर्स साइट अमेजन और शाओमी रिटेल पर उपलब्ध होगा। कीमत से लेकर उपलब्धता को लेकर अधिक जानकारी लॉन्च के वक्त पता चलेगी। यह फोन भारत में कॉफी ब्रू, पर्पल डॉन और डार्क नाइट कलर में उपलब्ध होगा।
Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट होगा और एक वॉटरड्रॉप नॉच होगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन में 8GB RAM दी जाएगी। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 105 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करेगी। यह बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी, जिससे महज 90 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाएगी।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 17C 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा सिस्टम मिलेगा। कैमरा पोर्टेट मोड, एचडीआर और सेल्फी ब्यूटी का सपोर्ट करेगा। यह फोन Xiaomi HyperOS पर काम करेगा और इसमें सर्किल टू सर्च फंक्शनैलिटी इंटीग्रेटेड होगी। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया जाएगा। इसके अलावा वेट टच टेक्नोलॉजी से लैस होगा, जिससे यह ऊंगलियों के गीले होने पर भी ठीक से काम करेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर