Ai+ ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Ai+
Ai+ Pulse 2 FE में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Ai+ ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च कर दिया है। Pulse 2 FE में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है। यहां हम आपको Ai+ Pulse 2 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Ai+ Pulse 2 FE के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹9,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। यह फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर के ऑप्शन में आता है।
Ai+ Pulse 2 FE में 6.67 इंच की HD+ IPS पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 263 ppi है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 चिपसेट के साथ Mail G52 MC दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर चलता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pulse 2 FE के रियर में HDR सपोर्ट वाला एआई एसिस्टेड 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। अन्य फीचर्स में ड्यूल माइक्रोफोन नॉयज कैंसलेशन मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 165.72 मिमी और वजन 199 ग्राम है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर (जी सेंसर), प्रोक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G VOLTE, 5G, जीपीएस, ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन