Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Ai+ ने आज भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Ai+ NovaTab लॉन्च कर दिया है।

Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Ai+

Ai+ NovaTab में 11.97 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Ai+ NovaTab में 11.97 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Ai+ NovaTab में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Ai+ NovaTab में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Ai+ ने आज भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Ai+ NovaTab लॉन्च कर दिया है। Ai+ के इस टैबलेट में लंबे समय तक चलने वाली बड़ी 8000mAh की बैटरी दी गई है। यह टैबलेट 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा से लैस किया गया है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर T760 प्रोसेसर आता है। आइए Ai+ NovaTab के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ai+ NovaTab Price

Ai+ NovaTab के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹17,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है। यह टैबलेट बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। यह टैबलेट डार्क ब्लू और सिनेनमन ब्राउन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस टैबलेट की सेल 7 अक्टूबर से बाजार में शुरू होगी।

Ai+ NovaTab Features & Specifications

Ai+ NovaTab में 11.97 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर Unisoc T760 चिपसेट के साथ Arm Mali-G57 MC4 GPU दिया गया है। इसमें 6GB/8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर चलता है। इस टैबलेट में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो NovaTab के रियर में HDR सपोर्ट वाला एआई एसिस्टेड 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए  8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।  यह टैबलेट 5G और वाई-फाई कनेक्टिविटी के सपोर्ट में आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ai
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »