• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo इंडिया पर 2,217 करोड़ रुपये की कस्‍टम ड्यूटी चोरी करने का आरोप, ED के बाद DRI ने कसा शिकंजा

Vivo इंडिया पर 2,217 करोड़ रुपये की कस्‍टम ड्यूटी चोरी करने का आरोप, ED के बाद DRI ने कसा शिकंजा

DRI को जानकारी मिली थी कि वीवो बिना कस्‍टम ड्यूटी दिए चीन से अपना सामान भारत ला रही है। जांच के दौरान कस्‍टम ड्यूटी चोरी का पता चला।

Vivo इंडिया पर 2,217 करोड़ रुपये की कस्‍टम ड्यूटी चोरी करने का आरोप, ED के बाद DRI ने कसा शिकंजा

मामले में वीवो इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ख़ास बातें
  • इससे पहले ईडी की जांच में टैक्‍स चोरी की बात सामने आई थी
  • वीवो से 2,217 करोड़ रुपये की कस्‍टम ड्यूटी की मांग की गई है
  • वीवो इंडिया ने 60 करोड़ रुपये जमा किए हैं
विज्ञापन
भारत में कारोबार कर रहीं कई चीनी कंपनियां टैक्‍स से बचने के लिए नए रास्‍ते अख्तियार कर रही हैं। बीते महीने जानकारी सामने आई थी कि चीनी स्‍मार्टफोन कंपनी वीवो (Vivo) ने देश में टैक्‍स भुगतान से बचने के लिए चीन को 62,476 करोड़ रुपये ‘अवैध रूप से' ट्रांसफर किए। अब डायरेक्‍टोरेट ऑफ रेवेन्‍यू इंटेलिजेंस (DRI) ने कहा है कि वीवो मोबाइल इंडिया ने लगभग 2,217 करोड़ रुपये की कस्‍टम ड्यूटी चोरी की है। DRI को जानकारी मिली थी कि वीवो बिना कस्‍टम ड्यूटी दिए चीन से अपना सामान भारत ला रही है। जांच के दौरान कस्‍टम ड्यूटी चोरी का पता चला। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वित्त मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि DRI के अफसरों ने वीवो इंडिया के फैक्‍ट्री परिसर में जांच की। वहां तलाशी ली गई। इस दौरान स्‍मार्टफोन निर्माण के लिए आयात की गई कुछ चीजों से जुड़ी डिटेल्‍स में जानबूझकर गलत घोषणा का संकेत देने वाले सबूत मिले। मंत्रालय ने कहा है कि गलत जानकारी देकर वीवो इंडिया ने 2,217 करोड़ रुपये की अनुचित शुल्‍क छूट हासिल की। 

मामले में वीवो इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसमें कस्‍टम एक्‍ट, 1962 के प्रावधानों के तहत 2,217 करोड़ रुपये की कस्‍टम ड्यूटी की मांग की गई है। वहीं वीवो इंडिया ने अपनी डिफरेंशियल ड्यूटी लायबिलिटी देने के लिए स्वेच्छा से 60 करोड़ रुपये जमा किए हैं।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, हाल ही में DRI ने एक और जांच की थी। इसमें ओपो मोबाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से 4,403.88 करोड़ रुपये की ड्यूटी की मांग करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मंगलवार को कहा था कि सरकार चीन की तीन मोबाइल कंपनियों ओपो, वीवो इंडिया और शाओमी द्वारा की गई कथित टैक्‍स चोरी के मामलों की जांच कर रही है और उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

बीत दिनों ईडी (ED) ने भी अपनी जांच में पाया था कि देश में टैक्‍स के भुगतान से बचने के लिए वीवो ने चीन को 62,476 करोड़ रुपये ‘अवैध रूप से' ट्रांसफर किए हैं। ईडी ने चीनी नागरिकों और कई भारतीय कंपनियों से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया था।  यह पैसा वीवो के कुल कारोबार 1 लाख 25 हजार 185 करोड़ रुपये का लगभग आधा बताया जा रहा था। ईडी ने वीवो इंडिया से जुड़ी 48 जगहों पर छापेमारी भी की थी। छापेमारी में 119 बैंक अकाउंट्स में रखे गए 465 करोड़ रुपये, 73 लाख रुपये कैश और 2 किलो गोल्‍ड बार को जब्‍त किया गया था।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo India, Custom duty evasion, ED, Oppo, Xiaomi, Tax evasion, Notice
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »