Year Ender 2025: AI समरी, मैसेज ट्रांसलेशन से लेकर WhatsApp ने इस साल लॉन्च किए ये गजब फीचर्स

Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने 2025 में कई फीचर्स पेश किए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2025 14:08 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने मार्च, 2025 में iOS यूजर्स के लिए एक अपडेट रोल आउट किया था।
  • WhatsApp अप्रैल, 2025 में नया एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर लेकर आया था।
  • WhatsApp जून, 2025 में एक नया AI पावर्ड फीचर लेकर आया था।

WhatsApp सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

Photo Credit: Unsplash/ BoliviaInteligente

Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp भारत में मैसेजिंग का सबसे लोकप्रिय तरीका है। वॉट्सऐप लगातार नए फीचर्स लाकर अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करते हुए यूजर्स को अपडेटेड रखता है। अब दिसंबर महीना चल रहा है और 5 दिनों में साल 2025 बस खत्म होने ही वाला है। आज हम इस साल WhatsApp पर पेश किए गए नए फीचर्स की बात कर रहे हैं, जिन्होंने यूजर्स के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को उपयोग करना और भी ज्यादा आकर्षक बनाया। आइए साल 2025 में वॉट्सऐप में आए नए फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मार्च, 2025
WhatsApp ने मार्च, 2025 में iOS यूजर्स के लिए एक अपडेट रोल आउट किया था, जिससे iOS यूजर्स मैसेजिंग ऐप को कॉल और मैसेज के लिए डिफॉल्ट ऐप के तौर पर सेट कर सकते हैं। इस फीचर से iOS यूजर अपनी डिफॉल्ट कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप को बदल सकते हैं। डिफॉल्ट ऐप के रूप में सेट करने के लिए तीन ऑप्शन हो गए हैं जिसमें फेसटाइम, फोन और वॉट्सऐप शामिल है। 

मार्च, 2025
WhatsApp ने इंस्टेंट मैसजिंग प्लेटफर्म पर यूजर्स के लिए स्टेटस लगाना और भी मजेदार बनाया था। यूजर्स स्टेटस अपडेट करते समय उसमें गाना भी लगा सकते हैं। ये सॉन्ग के छोटे क्लिप हैं जो स्टेटस में ऐड किए जा सकते हैं।

अप्रैल 2025
WhatsApp अप्रैल, 2025 में नया एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर लेकर आया था। इसमें लोगों को ज्यादा कंट्रोल दिया जाता है कि उनके मैसेज के साथ क्या होता है, खासकर उन ग्रुप में जहां हर कोई निजी तौर पर एक दूसरे को नहीं जानता है। इस फीचर के साथ यूजर्स चैट एक्सपोर्ट को ब्लॉक कर सकते हैं। मीडिया को ऑटोमैटिक स्तर पर सेव होने से रोक सकते हैं। अपने मैसेज को WhatsApp के बाहर AI बेस्ड टूल के जरिए उपयोग होने से रोक सकते हैं।

मई, 2025
WhatsApp ने मई 2025 में आधिकारिक स्तर पर iPad के लिए अलग WhatsApp ऐप लॉन्च किया था। WhatsApp iPad ऐप में यूजर्स को एक साथ 32 लोगों के साथ वीडियो और ऑडियो कॉल करने की सुविधा मिलती है। यूजर्स अपनी स्क्रीन शेयर कर सकते हैं और फ्रंट और रियर कैमरों के बीच स्विच कर सकते हैं।

Advertisement

मई, 2025
WhatsApp ने इस साल मई में नॉट इवन वॉट्सऐप ग्लोबल कैंपेन शुरू किया था, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया था कोई भी यहां तक कि Meta के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सर्विस भी यूजर्स के मैसेज को देख या सुन नहीं सकती है। 

जून 2025
WhatsApp इस साल जून में एक नया आर्टिफिकेशन इंटेलीजेंस (AI) पावर्ड फीचर लेकर आया था। इस फीचर में यूजर्स को कई सारे मैसेज की समरी मिलती है। इस फीचर का नाम मैसेज समरीज है। इसमें मेटा एआई का उपयोग करके यूजर्स को बिना पढ़े हुए मैसेज की समरी देकर उन्होंने पढ़ने में मदद मिलती है।

अगस्त, 2025
WhatsApp ने अगस्त में नया फीचर राइटिंग हेल्प पेश किया था। यह टूल यूजर्स को उनकी अपनी बात कहने के अलग-अलग तरीके देता है। इससे यूजर्स प्रोफेशनल के साथ मजेदार और मददगार बना सकते हैं। यूजर्स निजी चैट या ग्रुप चैट में सुझाव देखते हुए पेंसिल आइकन पर टैप कर सकते हैं। उसके बाद उनमें से एक का चयन कर सकते हैं, उसे एडिट कर सकते हैं।

Advertisement

अगस्त 2025
वॉट्सऐप ने अगस्त, 2025 में हाई क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर करने की सुविधा पेश की थी। इस फीचर के जरिए कलर, डिटेल और क्लैरिटी बरकरार रहती है। यूजर्स सेटिंग में एचडी अपलोड चुनने के बाद फोटो और वीडियो को समान क्वालिटी में रख सकते हैं। 

सितंबर 2025
WhatsApp ने सितंबर, 2025 में नया मैसेज ट्रांसलेशन फीचर पेश किया था जो कि यूजर्स को दुनिया भर में ज्यादा लोगों के साथ आसानी से कम्युनिकेट करने में मदद करता है। यह नया फीचर रियल टाइम में बातचीत के दौरान मैसेज ट्रांसलेट करके भाषा में आने वाली दिक्कतों को दूर कर सकता है। एंड्रॉइड यूजर्स इस फीचर को चालू कर सकते हैं और इसे चैट थ्रेड के सभी मैसेज के साथ-साथ आगामी मैसेज का भी ट्रांसलेशन करने के लिए सेट कर सकते हैं।

अक्टूबर 2025
वॉट्सऐप ने अक्टूबर 2025 में नया पासकी फीचर पेश किया था, जिससे यूजर्स को अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने की सुविधा मिलती है। हर बार लॉगिन करते हुए कोड डालने की जगह ऐप पहचान को कंफर्म करने के लिए फोन के फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement

नवंबर 2025
WhatsApp ने नवंबर, 2025 में इन बिल्ट मल्टीपल अकाउंट फीचर पेश किया। इस फीचर के जरिए यूजर्स ऐप के अंदर एक और फोन नंबर को ऐड कर सकते हैं। सिर्फ सिंगल टैप से अकाउंट के बीच स्विच कर सकते हैं। इसके लिए थर्ड-पार्टी ऐप या दो फोन रखने की जरूरत नहीं होती है।

दिसंबर 2025
WhatsApp ने नया कस्टमाइजेबल मेंबर टैग फीचर पेश किया था। यूजर्स अब अपने नाम के सामने अपना टैग लगा सकते हैं। यह टैग देखकर दूसरे यूजर्स पता लगा सकेंगे कि ग्रुप में आपका रोल क्या है और आपकी जिम्मेदारी क्या हैं।

दिसबंर 2025
WhatsApp ने दिसंबर में मिस्ड कॉल अलर्ट, स्टेटस पर नए स्टिकर्स, AI इमेज इम्प्रूवमेंट्स जैसे फीचर्स पेश किए थे। मिस्ड कॉल मैसेज में आपके कॉल का उत्तर नहीं दिया जाता है तो आप एक टैप के जरिए वॉइस नोट और वीडियो नोट भेज सकते हैं। वॉइस कॉल पर वॉइस नोट, और वीडियो कॉल पर वीडियो नोट भी छोड़ा जा सकेगा। वॉइस चैट में रिएक्शन में यूजर लाइव वॉइस चैट में भी अपना रिएक्शन भेज सकते हैं। ग्रुप कॉल में एक बोलने वाले भागीदार को पहचानना आसान होगा। प्लेटफॉर्म ने ग्रुप कॉल स्पीकर स्पॉटलाइट शामिल किया है जो बोलने वाले यूजर को हाईलाइट करेगा। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  6. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.