• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मैसेज ट्रांसलेशन से लेकर AI समरी तक WhatsApp के ये टॉप 5 फीचर्स बदल देंगे आपका अनुभव

मैसेज ट्रांसलेशन से लेकर AI समरी तक WhatsApp के ये टॉप 5 फीचर्स बदल देंगे आपका अनुभव

Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp लगातार अपने फीचर्स में बदलाव करते हुए यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाता रहता है।

मैसेज ट्रांसलेशन से लेकर AI समरी तक WhatsApp के ये टॉप 5 फीचर्स बदल देंगे आपका अनुभव

Photo Credit: Unsplash/Dima Solomin

WhatsApp

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर पासकी उपयोग करके अकाउंट को सुरक्षित रखने की सुविधा मिलती है।
  • वॉट्सऐप से हाई क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर करने की सुविधा मिलती है।
  • WhatsApp अब AI बेस्ड समरी प्रदान करता है।
विज्ञापन

Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp लगातार अपने फीचर्स में बदलाव करते हुए यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाता रहता है। कई ऐसे फीचर्स भी मौजूद हैं, जिनके बारे में यूजर्स को खबर नहीं है। मगर वॉट्सऐप कई दमदार फीचर्स को पेश करता है जिससे चैटिंग आसान होती है और सुरक्षा बेहतर हो जाती है। WhatsApp अब काफी अपग्रेड हो चुका है। यूजर्स बेहतर फोटो शेयर करने से लेकर समरी के लिए एआई का उपयोग कर सकते हैं। एक प्रकार से ऐप ज्यादा पावरफुल और यूजर्स के अनुकूल होता जा रहा है। इन टूल के जरिए यूजर्स का मैसेजिंग अनुभव बेहतर किया जा रहा है और सुरक्षित को मजबूत किया जा रहा है।

पासकी से सिक्योरिटी मजबूत
WhatsApp पर यूजर्स को पासकी उपयोग करके अकाउंट को सुरक्षित रखने की सुविधा मिलती है। हर बार लॉगिन करते हुए कोड डालने की जगह ऐप पहचान को कंफर्म करने के लिए फोन के फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक का उपयोग कर सकता है। ऐसे में अन्य किसी व्यक्ति के लिए आपके WhatsApp तक एक्सेस कठिन हो जाता है, चाहे उसे सिम कार्ड मिल जाए या किसी अन्य डिवाइस पर नंबर रजिस्टर करने का प्रयास किया जाए।

बेस्ट क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयरिंग
आज के समय में वॉट्सऐप से हाई क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर करने की सुविधा मिलती है। इसके जरिए कलर, डिटेल और क्लैरिटी बरकरार रहती है। यूजर्स सेटिंग में एचडी अपलोड चुनने के बाद फोटो और वीडियो को समान क्वालिटी में रख सकते हैं। 

एक फोन पर एक से ज्यादा अकाउंट का उपयोग
अगर आप पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों के लिए अलग-अलग नंबर का उपयोग करते हैं तो ऐसे में अकाउंट के बीच स्विच करना मुश्किल हो सकता है। WhatsApp ने इस दिक्कत को इन बिल्ट मल्टीपल अकाउंट फीचर से ठीक किया है। यूजर्स ऐप के अंदर एक और फोन नंबर को ऐड कर सकते हैं। सिर्फ सिंगल टैप से अकाउंट के बीच स्विच कर सकते हैं। इसके लिए थर्ड-पार्टी ऐप या दो फोन रखने की जरूरत नहीं होती है।

एआई वाली मैसेज समरी
WhatsApp अब AI बेस्ड समरी प्रदान करता है। इससे आपने जो मैसेज अभी तक नहीं पढ़ें हैं उन मैसेज को क्विक ओवरव्यू कर सकते हैं। इससे यूजर्स को सैकड़ों मैसेज को स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी और एक छोटी समरी में मुख्य बातचीत का पता चल जाएगा। यह फीचर समय की काफी बचत करता है और अपडेट रहने में मदद मिलती है।

चैट के अंदर ही मैसेज ट्रांसलेशन
अगर आप वॉट्सऐप पर किसी अन्य भाषा वाले व्यक्ति से बात कर रहे हैं तो यह आपके लिए आसान हो जाता है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म चैट के अदंर ही मैसेज को सीधे ट्रांसलेट करने की सुविधा प्रदान करता है। यूजर्स को मैसेज कॉपी करके किसी अन्य ऐप में पेस्ट करके ट्रांसलेट करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ मैसेज को लॉन्ग प्रेस करना है और ट्रांसलेट ऑप्शन सामने आएगा। आपको उसका चयन करना है और अपनी पसंद की भाषा में ट्रांसलेट करना है। इसके अलावा यूजर्स लैंग्वेज पैक भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे ट्रांसलेशन आसान हो जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Meta, Tech Tips, Tech Guide
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »