WhatsApp ने सबसे बड़ा प्राइवेसी कैंपेन Not Even WhatsApp किया लॉन्च

WhatsApp ने नॉट इवन वॉट्सऐप ग्लोबल कैंपेन शुरू किया है, जो इस बात पर जोर देता है कि कोई भी यहां तक कि Meta के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सर्विस भी यूजर्स के मैसेज को देख या सुन नहीं सकती है।

WhatsApp ने सबसे बड़ा प्राइवेसी कैंपेन Not Even WhatsApp किया लॉन्च

Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva

WhatsApp ने नॉट इवन वॉट्सऐप ग्लोबल कैंपेन शुरू किया है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp ने नॉट इवन वॉट्सऐप ग्लोबल कैंपेन शुरू किया है।
  • Meta की मैसेजिंग सर्विस भी यूजर्स के मैसेज को देख या सुन नहीं सकती है।
  • WhatsApp का अब तक का सबसे बड़ा मार्केटिंग कैंपेन है।
विज्ञापन
WhatsApp ने नॉट इवन वॉट्सऐप ग्लोबल कैंपेन शुरू किया है, जो इस बात पर जोर देता है कि कोई भी यहां तक कि Meta के स्वामित्व वाली मैसेजिंग सर्विस भी यूजर्स के मैसेज को देख या सुन नहीं सकती है। यह WhatsApp का अब तक का सबसे बड़ा मार्केटिंग कैंपेन है, जिसका मतलब है कि दुनिया भर में 3 बिलियन से ज्यादा यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी प्रदान करता है। कैंपेन की शुरुआत चॉक एंड चीज फिल्म्स के अचोवे द्वारा डायरेक्टेड एक ब्रांड घोषणापत्र टीवी स्पॉट से होती है। टीवी स्पॉट को दिल्ली भर में कई लोकेशन पर शूट किया गया है, जिसमें यमुना नदी के किनारे और चांदनी चौक  जैसी लोकेशन शामिल हैं। 60 सेकंड के इस स्पॉट में कुछ सबसे लोकप्रिय नाम भी शामिल हैं, जिसमें आमिर खान ने हिंदी और अंग्रेजी में भारत में आवाज दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील और मैक्सिको में टीवी ऑनलाइन वीडियो, डिजिटल, (D)OOH, ऑडियो और ऐप के अंदर अपना “नॉट इवन WhatsApp” ग्लोबल प्राइवेसी कैंपेन शुरू कर रहा है। भारत में यह कैंपेन दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में जारी रहेगा। यह पहल एडवांस्ड चैट प्राइवेसी के रोलआउट के बाद की गई है, जो वन-ऑन-वन ​​और ग्रुप चैट के लिए एक नई सेटिंग है जो वॉट्सऐप के बाहर कंटेंट को शेयर होने से रोकती है। यह प्राइवेसी चेकअप जैसे मौजूदा फीचर्स पर बेस्ड है, जो यूजर्स को उनके अकाउंट की सिक्योरिटी को मजबूत करने और एक ही लोकेशन पर प्राइवेसी सेटिंग को कस्टमाइज करने के लिए प्रेरित करती है।


क्या है प्राइवेसी कैंपेन का मतलब


एडवरटाइजमेंट यूजर्स को फोन स्क्रीन के दूसरी तरफ से एक नजरिया प्रदान करता है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे WhatsApp भी यूजर्स के मैसेज तक नहीं पहुंच सकता है। कैंपेन इस बात पर जोर देता है कि डेली के मैसेज जैसे कि परिवार को भेजे जाने वाले वॉयस नोट, सेल्फी, दोस्तों के साथ बातचीत या पर्सनल बातें भी प्राइवेट हैं। यह प्राइवेसी WhatsApp के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के जरिए साफ होती है। यह साफ करता है कि यूजर्स के मैसेज और कॉल केवल उनके और उनके कॉन्टैक्ट के बीच ही रहें। कन्वर्सेशन के बाहर कोई भी व्यक्ति उनके टेक्स्ट नहीं देख सकता, उनकी कॉल नहीं सुन सकता या उन्हें शेयर नहीं कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »