Xiaomi Sound Outdoor स्‍पीकर 9 दिसंबर को होंगे लॉन्च, जानें प्रमुख खूबियां

Xiaomi का नया प्रोडक्‍ट मार्केट में लॉन्‍च होने वाला है। इसका नाम होगा- शाओमी साउंड आउटडोर।

Xiaomi Sound Outdoor स्‍पीकर 9 दिसंबर को होंगे लॉन्च, जानें प्रमुख खूबियां

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Sound Outdoor Speaker को वर्टिकल और हॉरिजॉन्‍टल इस्‍तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है।

ख़ास बातें
  • शाओमी लॉन्‍च करेगी नए साउंड आउटडोर स्‍पीकर
  • 9 दिसंबर को लॉन्‍च हो रहे स्‍पीकर
  • 12 घंटों तक की बैटरी लाइफ का है दावा
विज्ञापन
Xiaomi Sound Outdoor Speaker : शाओमी का नया प्रोडक्‍ट मार्केट में लॉन्‍च होने वाला है। इसका नाम होगा- शाओमी साउंड आउटडोर। यह दमदार साउंड वाले स्‍पीकर होंगे। कंपनी ने एक नोट‍िफ‍िकेशन पेज लाइव किया है, जिसमें इनकी झलक देखने को मिली है। पहली नजर में ये जेबीएल फ्लिप जैसे दिखाई देते हैं। क्‍या साउंड क्‍वॉलिटी भी उसी लेवल की होगी, यह तो प्रोडक्‍ट लॉन्‍च के बाद पता चलेगा। इन्‍हें तीन कलर ऑप्‍शंस- ब्‍लू, ब्‍लैक और रेड में लाने की तैयारी है। दावा है कि नए स्‍पीकर कर्व्‍ड डिजाइन में आएंगे और लाइटवेट होंगे। 

इन्‍हें ऐसे डिजाइन किया गया है कि वर्टिकल और हॉरिजॉन्‍टल दोनों तरह से इस्‍तेमाल में लाए जा सकें। ब्‍लू और रेड वेरिएंट में उसी मैचिंग की रबड़ की डोरी दिख रही है, जबकि ब्‍लैक वेरिएंट में ऑरेंज डोरी नजर आ रही है। स्‍पीकर में सिलिकॉन एंटी-स्लिप पैड भी दिख रहे हैं, जिससे यह हाथ में ग्रिप बना लेगा।  

प्रमुख फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Sound Outdoor स्‍पीकर को ब्‍लूटूथ v5.4 कनेक्टिविटी के साथ लाया जाएगा। दावा है कि इनमें अच्‍छा बास और साउंड क्‍वॉलिटी मिलेगी। 50 फीसदी साउंड के साथ ये सिंगल चार्ज में 12 घंटे चल जाएंगे और इंटीग्रेटेड माइक्रोफोन होने से हैंड्स-फ्री कॉलिंग को भी सपोर्ट करेंगे। 

शाओमी का कहना है कि अपकमिंग साउंड आउटडोर को 100 स्‍पीकर्स के साथ सिंक किया जा सकेगा। इससे एक बड़ा ऑडियो सिस्‍टम बनाने में मदद मिलेगी। स्‍पीकर को कंट्रोल और पेयर करने के लिए इसमें डेडिकेटेड बटन्‍स भी होंगे।  

Xiaomi Sound Outdoor आएंगे IP67 रेटिंग के साथ, जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल से होने वाले नुकसान से भी बचे रह सकते हैं। सबसे अहम सवाल कि इन्‍हें लॉन्‍च कब किया जाएगा। शाओमी ने बताया है कि Sound Outdoor को 9 दिसंबर को लाया जाएगा। उसी दिन Redmi Note 14 सीरीज का आगाज भारत में हो रहा है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
  2. Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 9 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  4. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  5. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  7. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  8. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  10. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »