• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट

Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट

हेडफोन्स Obsidian Black और Sand White कलर्स में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है।

Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट

Photo Credit: Notebookcheck

Redmi Headphones Neo में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन्स Redmi Headphones Neo हुए लिस्ट
  • Redmi Headphones Neo में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है।
  • इनमें 42dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर मौजूद है।
विज्ञापन

Xiaomi पहली बार अपने वायरलेस ओवर द ईयर हेडफोन्स लॉन्च करने वाली है। कंपनी Redmi वायरलेस हेडफोन्स पेश करने की तैयारी में है जिनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी होगा। ये हेडफोन्स तीन कलर वरिएंट्स में पेश किए जा सकते हैं। इनमें ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। दावा किया गया है कि हेडफोन्स बेहद अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च किए जा सकते हैं। कई सालों से वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च करती आई कंपनी अपने पहले हेडफोन्स मार्केट में पेश करेगी। आइए जानते हैं इनके बार में अन्य खास बातें। 

Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन्स Redmi Headphones Neo जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने के कगार पर हैं। नोटबुकचेक की रिपोर्ट की मानें तो Diglex Electronics और Lazada और Alibaba जैसे रिटेलर्स पर इनके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चलता है। Redmi Headphones Neo में 40mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर दिए गए हैं। यह 20 Hz से 40 kHz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज डिलीवर कर सकते हैं। इनमें 42dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर मौजूद है जिससे ये आसपास के शोर में बेहतरीन साउंड क्वालिटी डिलीवर कर सकते हैं। 

Redmi Headphones Neo में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। कंपनी ने इनमें 72 घंटे तक का बैटरी बैकअप दिया है। हेडफोन्स Obsidian Black और Sand White कलर्स में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। Lazada पर Redmi Headphones Neo की कीमत PHP 3,299 (लगभग 5,000 रुपये) बताई गई है। कंपनी ने अभी तक अधिकारिक रूप से इन हेडफोन्स के प्राइस की घोषणा नहीं की है। लेकिन पूरी संभावना है कि ब्रांड के पहले वायरलेस हेडफोन्स एक बजट वियरेबल के रूप में लॉन्च होंगे जो मार्केट में तगड़ा कंपीटिशन बना सकते हैं। 

Redmi Headphones Neo का अधिकारिक लॉन्च कंपनी कब करेगी, अभी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। कहा गया है कि इनका Mist Blue वेरिएंट सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Obsidian Black और Sand White मॉडल कुछ समय पहले ही लॉन्च हो सकते हैं। फीचर्स को देखते हुए पता चलता है कि कंपनी कम प्राइस में एक बेहतर हेडफोन डिवाइस ग्राहकों को उपलब्ध करवाने की तैयारी में है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »