iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर

Flipkart पर iPhone 17 पर अबतक का सबसे धांसू ऑफर मिल रहा है।

iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर

Flipkart पर iPhone 17 पर अबतक का सबसे धांसू ऑफर मिल रहा है।

ख़ास बातें
  • फोन को कंपनी ने 82,900 रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया था।
  • ऑफर के तहत यह 13 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है।
  • इसमें Apple का A19 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

iPhone 17 सस्ते में खरीदने का यह सबसे बढ़िया मौका है। फोन को कंपनी ने 82,900 रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन अब इस फोन पर भारी डिस्काउंट ऑफर आ गया है। ऑफर के तहत यह 13 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है। Flipkart पर iPhone 17 पर अबतक का सबसे धांसू ऑफर मिल रहा है। फोन की खरीद पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने बैंक ऑफर्स के माध्यम से बड़ी छूट का लाभ उठाने का मौका दिया है। आइए जानते हैं iPhone 17 बेस्ट डील के बारे में। 

iPhone 17 Price Discount Flipkart Offer

iPhone 17 के लिए Flipkart पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। फोन को Apple ने 82,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन अब यह फोन 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 69,160 रुपये तक की कीमत में खरीदा जा सकता है। यानी फोन पर 13,500 रुपये के लगभग डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। Flipkart Axis Bank Credit Card या Flipkart SBI Credit Card के माध्यम से खरीदारी पर यह ऑफर लागू होता है। तो अगर आपके पास इनमें से कोई बैंक कार्ड है तो इस डील को मिस न करें। iPhone 17 में धांसू स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलते हैं। 

iPhone 17 Specifications

iPhone 17 में 6.3 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें Apple का A19 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप देखें तो रियर साइड में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा मिलता है जिसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रावाइड कैमरा है। 

सेल्फी के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन देखें तो iPhone 17 की चौड़ाई 71.5 मिमी, ऊंचाई 149.6 मिमी, डेप्थ 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में iPhone 17 में एनएफसी, जीपीएस, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »