60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ईयरबड्स में ट्रिपल मेग्नेटिक सर्किट ड्राइवर मिलते हैं। ये LDAC कोडेक को सपोर्ट करते हैं।

60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Baseus

Baseus की ओर से नए ईयरबड्स Baseus MC2 लॉन्च किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • ईयरबड्स में ट्रिपल मेग्नेटिक सर्किट ड्राइवर मिलते हैं।
  • ये चार्जिंग केस के साथ 60 घंटे का बैकअप दे सकते हैं।
  • 10 मिनट के चार्ज में ये 3 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं।
विज्ञापन

Baseus की ओर से नए ईयरबड्स Baseus MC2 लॉन्च किए गए हैं। ये ईयरबड्स क्लिप ऑन डिजाइन के साथ आते हैं। यानी ये कान के ऊपरी हिस्से की मदद से टंगे रहते हैं। ईयरबड्स इससे पहले आए Baseus MC1 के सक्सेसर हैं जिन्हें कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया था। ईयरबड्स में ट्रिपल मेग्नेटिक सर्किट ड्राइवर मिलते हैं। ये LDAC कोडेक को सपोर्ट करते हैं और हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो प्रदान करते हैं। ईयरबड्स में SuperBass 3.0 का सपोर्ट है और ये HiFi ग्रेड प्रोसेसिंग करते हैं। इनमें चार्जिंग केस के साथ 60 घंटे का बैकअप होने की बात कही गई है। सिंगल चार्ज में ये 13 घंटे चल सकते हैं। चार्जिंग केस में 600mAh की बैटरी मिलती है। 

Baseus MC2 Earbuds Price

Baseus MC2 ईयरबड्स को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। चीन में इन ईयरबड्स की कीमत 349 युआन (लगभग 4,800 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ये JD.com से भी खरीदे जा सकते हैं। कंपनी ने इन्हें Cloud White, Obsidian Black, और Tahiti Gray शेड्स में लॉन्च किया है। कहा गया है कि कंपनी इन्हें जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च करेगी। 

Baseus MC2 Earbuds Specifications

Baseus MC2 में क्लाउड एयरबैग 2.0 सिस्टम दिया गया है। कहा गया है कि ये 360 डिग्री कुशन प्रदान करते हैं। सिलिकॉन एयरबैग्स को डिटेच भी किया जा सकता है। इनमें 0.5mm के निकल-टाइटेनियम एलॉय का C-ब्रिज मिलता है। इसकी मदद से ये कान में अच्छी तरह डटे रहते हैं और स्टेबलिटी भी मिलती है। ईयरबड्स में फोर-पॉइंट सपोर्ट दिया गया है। जिसकी मदद से कान पर दबाव हर जगह बराबर रहता है और चलते हुए भी ये आसानी से निकलते नहीं हैं। यानी रनिंग और जम्पिंग में भी इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 5.1 ग्राम बताया गया है। 

ईयरबड्स में ट्रिपल मेग्नेटिक सर्किट ड्राइवर मिलते हैं। ये LDAC कोडेक को सपोर्ट करते हैं और हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो प्रदान करते हैं। ईयरबड्स में SuperBass 3.0 का सपोर्ट है और ये HiFi ग्रेड प्रोसेसिंग करते हैं। इनमें चार्जिंग केस के साथ 60 घंटे का बैकअप होने की बात कही गई है। सिंगल चार्ज में ये 13 घंटे चल सकते हैं। चार्जिंग केस में 600mAh की बैटरी मिलती है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। 10 मिनट के चार्ज में ये 3 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। कंपनी के अनुसार, ये 2 घंटे में फुल चार्ज हो सकते हैं। 

अन्य फीचर्स में कई स्मार्ट कंट्रोल इनमें मिल जाते हैं। ये AI की मदद से रियल टाइम ट्रांसलेशन कर सकते हैं। साथ ही वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी है। ये डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। इनमें टच कंट्रोल भी है जिससे कॉल और वॉल्यूम कंट्रोल हो सकते हैं। गेमिंग के लिए 38ms की लो-लेटेंसी इनमें मिलती है। ये धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस किए गए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »