Apple आने वाले साल 2027 में अपने iPhone की 20वीं वर्षगांठ की तैयारी कर रही है।
Photo Credit: Macrumors
कथित तौर पर Apple अपने खास iPhone 20 के लिए सैमसंग से एक खास डिस्प्ले बनवा रही है।
Apple अगले साल अपने iPhone की 20वीं वर्षगांठ मनाएगी जिसके लिए कंपनी ने Samsung के साथ भागीदारी की है। कथित तौर पर कंपनी अपने खास iPhone 20 के लिए सैमसंग से एक खास डिस्प्ले बनवा रही है। यह डिस्प्ले एक OLED पैनल होगा जिसमें बेजल रहित डिजाइन दिया जाएगा। यह चारों तरफ से कर्व्ड बताया जा रहा है। साथ ही डिस्प्ले में बेहद इनोवेटिव टेक और डिजाइन देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Apple आने वाले साल 2027 में अपने iPhone की 20वीं वर्षगांठ की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने कथित तौर पर सैमसंग से भागीदारी की है। Macrumors की रिपोर्ट (via) की मानें तो कंपनी एक OLED डिस्प्ले तैयार करवा रही है जिसमें किनारे चारों तरफ से कर्व्ड होंगे। यानी यह एक क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले होगा। इसमें बेजल न के बराबर होंगे। यह बहुत ही पतला, चमकदार और पावर सेविंग डिस्प्ले पैनल होगा।
iPhone 20 इस फोन का कथित नाम बताया जा रहा है जो कि अंडर डिस्प्ले FaceID के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसमें पूरा ग्लास का इस्तेमाल करने वाली है जो इस iPhone को सबसे खास मॉडल बनाएगा। यह माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले होगा जिसमें चारों तरफ से ग्लास के किनारे गोलाकार होंगे लेकिन पैनल फ्लैट होगा। यह डिस्प्ले कलर फिल्टर ऑन एन्कैप्सुलेशन के साथ आ सकता है।
कहा गया है कि एपल इसमें पॉलेराइजर लेयर का इस्तेमाल नहीं करेगी। यानी यह पोल-लैस डिजाइन के साथ आने वाला है। इसकी वजह से यह पावर की कम खपत करेगा। यहां पर एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें क्रेटर शेप की लाइट डिफ्यूजन लेयर मिल सकती है। हालांकि एपल की ओर से अभी इस खास iPhone के बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन इवेंट इतना खास होगा तो जाहिर तौर पर स्पेशल मॉडल भी बेहद खास ही होने वाला है। फैंस को बेसब्री से इसका इंतजार रहेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत