Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट

पिछले फाइनेंशियल की चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपेशंस से रेवेन्यू 13.4 प्रतिशत बढ़कर 46,402 करोड़ रुपये का है। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह लगभग 40,925 करोड़ रुपये का था

Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट

पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का नेट प्रॉफिट 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ लगभग 29,440 करोड़ रुपये का है

ख़ास बातें
  • इस वित्त वर्ष में Infosys की 20,000 फ्रेशर्स की हायरिंग करने की योजना है
  • चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 46,402 करोड़ रुपये का रहा है
  • मार्च के अंत में कंपनी के पास 3,28,594 कुल वर्कर्स थे
विज्ञापन

देश की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल इंफोसिस का पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में मजबूत रिजल्ट रहा है। जनवरी से मार्च की तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट लगभग 20.8 प्रतिशत बढ़कर लगभग 8,501 करोड़ रुपये का है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा लगभग 7,033 करोड़ रुपये का था। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में Infosys की 20,000 फ्रेशर्स की हायरिंग करने की योजना है। 

पिछले फाइनेंशियल की चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपेशंस से रेवेन्यू 13.4 प्रतिशत बढ़कर 46,402 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह लगभग 40,925 करोड़ रुपये का था। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का नेट प्रॉफिट 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ लगभग 29,440 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का पिछले फाइनेंशियल ईयर में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 9.6 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1,78,650 करोड़ रुपये का रहा है। 

इंफोसिस के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Jayesh Sanghrajka ने बताया कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में 20,000 फ्रेशर्स की हायरिंग की गई थी। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भी कंपनी की समान संख्या में रिक्रूटमेंट करने की योजना है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में तीसरी तिमाही की तुलना में इंफोसिस की वर्कफोर्स में 8,440 की कमी हुई है। मार्च के अंत में कंपनी के पास 3,28,594 कुल वर्कर्स थे। इंफोसिस के वर्कर्स में हाइब्रिड मोड पर कार्य करने वालों की बड़ी संख्या है। कंपनी एनवायरमेंट से जुड़े अपने लक्ष्यों को पूरा करना चाहती है और यह 15 वर्षों के लिए अपना सस्टेनेबिलिटी फ्रेमवर्क बना रही है।  कंपनी के CEO, Salil Parekh ने बताया, "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी हमारी सर्विसेज की मार्केट में पहुंच बढ़ रही है। इससे क्लाइंट्स को AI से वैल्यू हासिल हो रही है।" 

भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट लगभग 12 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने चौथी तिमाही में लगभग 13,718 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही में यह आंकड़ा लगभग 12,224 करोड़ रुपये का था। पिछले फाइनेंशियल ईयर में TCS का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 1.35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 49,210 करोड़ रुपये का रहा है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 9.64 प्रतिशत बढ़कर लगभग 70,698 करोड़ रुपये का है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »