नामी कंपनियों के लिए इस साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने में 700 अरब डॉलर का निवेश किए जाने का अनुमान लगाया गया है।
Photo Credit: dreamstime
टेक कंपनियां लगातार AI में निवेश को बढ़ा रही हैं और वर्कफोर्स को घटा रही हैं।
Meta और Microsoft जैसी कंपनियां 20 हजार से ज्यादा नई छंटनियां करने वाली हैं। टेक कंपनियां लगातार AI में निवेश को बढ़ा रही हैं और वर्कफोर्स को घटा रही हैं। ये छंटनियां इसी हफ्ते में होने की संभावना है। सिर्फ मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं, इस कड़ी में Amazon, Alphabet का नाम भी शामिल है। इन नामी कंपनियों के लिए इस साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने में 700 अरब डॉलर का निवेश किए जाने का अनुमान लगाया गया है। AI का बढ़ता इस्तेमाल मैन्युअल काम को घटा रहा है जिसके चलते मैनपावर की डिमांड भी कम हो रही है।
Meta और Microsoft से इस हफ्ते 20 हजार से ज्यादा लोगों को निकाला जा सकता है। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, AI में भारी निवेश के चलते कंपनियां एकतरफ जहां कॉस्ट कटिंग करना चाह रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मैनपावर की डिमांड ऑटोमेशन के चलते लगातार कम हो रही है। इसका सीधा असर नौकरियों पर पड़ रहा है। कई कंपनियां अपनी क्षमता को बढ़ाने में भी AI टूल्स का इस्तेमाल कर रही हैं। महामारी के बाद हुईं अतिरिक्त भर्तियों को भी कंपनियां अब संतुलित करने में लगी हैं।
2026 की शुरुआत से लेकर अबतक टेक वर्ल्ड से 92 हजार के लगभग लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाईं हैं। Layoffs.fyi के डेटा के हवाले से कहा गया है कि 2020 से लेकर 2026 तक 9 लाख नौकरियां खत्म हो चुकी हैं। Meta ने कहा है कि वह अपने वर्कफोर्स का 10 प्रतिशत कम करने जा रही है। इसमें 8000 लोगों को नौकरी से निकालने की योजना का खुलासा कंपनी की ओर से किया गया है। कंपनी ने 6 हजार खुली भर्तियों को भी रोक दिया है। Microsoft भी इसी राह पर है।
Nike ने लगभग 1,400 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है, जिनमें से कई टेक डिपार्टमेंट से जुड़े हैं। Snap ने हाल ही में अपने कर्मचारियों में 16% की कटौती की है, जबकि Salesforce ने इससे पहले 4,000 कस्टमर सपोर्ट पदों को समाप्त कर दिया था। Oracle ने भी हाल ही में एआई पर खर्च बढ़ाने के चलते हजारों नौकरियों में कटौती की घोषणा की है। सीएनबीसी ने इंडस्ट्री की स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि प्रवेश स्तर और सामान्य आईटी पदों के लिए भर्ती धीमी हो रही है, जबकि एआई इंजीनियरों और विशेष पदों की मांग मजबूत बनी हुई है। कुल मिलाकर AI के चलते नौकरियों पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत