ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल

रिजल्ट परिषद की अधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर रिलीज किए जाएंगे।

ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल

भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (ICSE) रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।

ख़ास बातें
  • रिजल्ट परिषद की अधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर रिलीज किए जाएंगे।
  • परिषद द्वारा जल्द ही रिजल्ट डेट घोषित किए जाने की संभावना है।
  • स्टूडेंट्स Digilocker में भी अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन

भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (ICSE) रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। ये रिजल्ट परिषद की अधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर रिलीज किए जाएंगे। परिषद द्वारा जल्द ही रिजल्ट डेट घोषित किए जाने की संभावना है। अधिकारिक वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स Digilocker में भी अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। ऑनलाइन दिखने वाली मार्केशीट प्रोविजनल होगी। स्टूडेंट्स अपनी ओरिजनल मार्कशीट को संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। आइए जानते हैं रिजल्ट से जुड़े अन्य अपडेट्स।

ICSE और ISC Results 2026 जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर रिलीज किए जा सकते हैं। परिषद द्वारा जल्द ही इसकी घोषणा करने की उम्मीद जताई जा रही है। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की अधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। ICSE ने 10वीं की परीक्षाएँ 17 फरवरी से लेकर 30 मार्च के बीच में कंडक्ट की थीं। वहीं, ISC ने 12वीं कक्षा के लिए एग्जाम 12 फरवरी से लेकर 3 अप्रैल तक कंडक्ट किए थे। 

अपने लॉगिन क्रिडेंशियल्स के माध्यम से साइट पर लॉगिन करके स्टूडेंट्स चेक कर सकेंगे कि उन्हें कितने मार्क्स प्राप्त हुए हैं। DigiLocker के साथ-साथ SMS के माध्यम से भी ये रिजल्ट देखे जा सकेंगे। संभावना है कि अप्रैल के अंतिम दिनों में रिजल्ट घोषित हो सकते हैं। यानी बोर्ड कभी भी रिजल्ट्स की घोषणा कर सकता है। पिछले साल की बात करें तो बोर्ड ने 30 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किए थे। 

ICSE स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें। बोर्ड यहां पर लेटेस्ट अनाउंसमेंट्स लिस्ट करता है जिसके तहत किसी भी वक्त रिजल्ट्स की घोषणा हो सकती है। 

ICSE, ISC रिजल्ट 2026 कैसे करें डाउनलोड

  • स्टूडेंट्स सबसे पहले cisce.org पर विजिट करें। 
  • यहां पर ICSE Result 2026 या ISC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब लॉगिन डिटेल्स जैसे UID, Index Number आदि दर्ज करें। इसके बाद Captcha भर दें। 
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा। रिजल्ट रेफरेंस के लिए डाउनलोड और सेव भी करने की सलाह दी जाती है। 

इसी के साथ आप अपनी प्रोविजनल मार्कशीट का प्रिंट आउट भी निकलवाकर साथ रख सकते हैं। इसे दिखाकर स्कूल से ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त की जा सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »