• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ

Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ

इसका खास फीचर स्मार्टवॉच में दिया गया ऑप्टिकल स्क्रॉल व्हील है जिसकी मदद से नेविगेशन बहुत आसान हो जाती है।

Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ

Photo Credit: Rogbid

Rogbid SpinX स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Rogbid SpinX स्मार्टवॉच 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है।
  • स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन फ्लैशलाइट दी गई है।
  • Rogbid SpinX में 1100mAh की बैटरी मिलती है।
विज्ञापन

Rogbid की ओर से नई SpinX स्मार्टवॉच पेश की गई है जो काफी यूनीक फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इस वॉच में ऑप्टिकल स्क्रॉल कंट्रोल व्हील दिया है। इसकी मदद से यूजर मेन्यु को नेविगेट कर सकता है, सेटिंग्स बदल सकता है और ऐप्स भी कंट्रोल कर सकता है। 1.43-इंच के AMOLED डिस्प्ले और 1100mAh बैटरी से यह लैस की गई है। इसमें 100 दिनों का स्टैंडबाय टाइम दिया गया है। यह 40 दिनों तक सिंगल चार्ज में चल सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Rogbid SpinX smartwatch price

Rogbid SpinX की कीमत 49.99 डॉलर (लगभग 4,712 रुपये) है। स्मार्टवॉच क्लासिक ब्लैक फिनिश में आती है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Rogbid SpinX smartwatch features

Rogbid SpinX स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टवॉच 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें 99.5% Adobe RGB कलर एक्यूरेसी दी गई है। स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन फ्लैशलाइट दी गई है। यानी रात के अंधेरे में यह टॉर्च की तरह इस्तेमाल हो सकती है। फ्लैश लाइट में भी तीन मोड मिलते हैं जिसमें हाई बीम, स्ट्रॉब और SOS शामिल किया गया है। आउटडोर इस्तेमाल के लिए इसे यह काफी उपयोगी बनाता है। 

इसका खास फीचर स्मार्टवॉच में दिया गया ऑप्टिकल स्क्रॉल व्हील है जिसकी मदद से नेविगेशन बहुत आसान हो जाती है। यूजर इसकी मदद से मेन्यु में नेविगेट कर सकता है, गाने बदल सकता है, वॉल्यूम कंट्रोल कर सकता है और फ्लैशलाइट इस्तेमाल कर सकता है। 

Rogbid SpinX में 1100mAh की बैटरी मिलती है। यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 100 दिनों तक स्टैंडबाय में ऑन रह सकती है। एक्टिव यूज में यह 40 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा इसमें 3ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर भी दिया गया है। यह मिलिट्री ग्रेड MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन से लैस है। इसके अलावा इसमें कम्पास भी दिया गया है। 

यह कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग को भी सपोर्ट करती है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह कई तरह की फिजिकल एक्टिविटी भी ट्रैक कर सकती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें कई तरह के वॉचफेस भी मिल जाते हैं जिनमें कस्टमाइजेशन का विकल्प भी दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »