Whirlpool के नए फ्रिज खुद होंगे डिफ्रॉस्ट, 90 मिनट में जमाएंगे बर्फ! इस कीमत में हुए लॉन्च
Whirlpool ने भारत में ‘No Tension Refrigerators’ रेंज लॉन्च की है, जिसमें Vitamagic और IMPRO PLUS सीरीज शामिल हैं। इन फ्रिज में 6th Sense IntelliFrost Technology दी गई है, जो बर्फ बनने पर अपने आप डिफ्रॉस्टिंग शुरू कर देती है। इसकी शुरुआती कीमत 17,700 रुपये है और यह 192L से 274L तक की कैपेसिटी में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, यह रेंज यूजर्स को मैन्युअल डिफ्रॉस्ट से छुटकारा देने के लिए डिजाइन की गई है।