• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं

विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं

विराट कोहली वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद मैदान पर iPhone Air चलाते हुए नजर आए।

विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं

Photo Credit: Star Sport

विराट कोहली मैदान में iPhone Air चलाते हुए नजर आए।

ख़ास बातें
  • विराट कोहली लेटेस्ट iPhone 18 Pro नहीं चलाते हैं।
  • क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली iPhone Air चलाते हुए नजर आए।
  • विराट कोहली का फेवरेट फोन आईफोन 18 प्रो नहीं बल्कि iPhone Air निकला।
विज्ञापन

कल रात विराट कोहली ने अपने शानदार शतक के साथ भारतीय टीम को वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने 88 गेंदों पर 139 रन बनाकर अपने वनडे क्रिकेट करियर में 15000 रन पूरे किए, लेकिन आज हम बात उनके इस रिकॉर्ड की नहीं कर रहे हैं, बल्कि मैच खत्म होने के बाद जो फोन इस्तेमाल करते हुए नजर आए, उसकी चर्चा ऑनलाइन हो रही है। हर किसी को लगता होगा कि कोहली भी लेटेस्ट आईफोन यानी कि iPhone 18 Pro या Max चलाते होंगे, लेकिन इस दौरान वो जो फोन इस्तेमाल करते हुए नजर आए उसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। आइए विस्तार से जानते हैं।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबला खत्म होने के बाद किंग कोहली फोन पर किसी से बात करते हुए नजर आए, जब वीडियो को जूम करके देखा गया तो वो आईफोन 18 प्रो नहीं बल्कि पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone Air निकला। अब ऐसे में ऑनलाइन चर्चा यह हो रही है कि विराट कोहली ने अब तक फोन अपग्रेड नहीं किया, जहां आमतौर पर लोग नया आईफोन लॉन्च होते ही अपग्रेड कर लेते हैं। इससे एक बात यह भी देखने को मिलती है, जहां मिडिल क्लास लोगों में लेटेस्ट आईफोन खरीदने की जल्दबाजी रहती है, वहीं दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक विराट कोहली पिछले साल का आईफोन आराम से इस्तेमाल कर रहे हैं।

X पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

एक यूजर ने कमेंट किया कि सबसे अमीर भारतीयों में से एक iPhone Air इस्तेमाल करते हैं। हां, आप लोगों को सिर्फ मामूली कलर बदलने के लिए तीन कैमरे वाले सेटअप के साथ हर साल अपग्रेड करने की जरूरत नहीं है।

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि विराट कोहली साबित कर रहे हैं कि बेहतरीन पसंद के लिए हमेशा सबसे महंगे स्मार्टफोन की जरूरत नहीं होती!

मुझे अब तक नहीं पता था कि iPhone Air नाम का भी कोई फोन है, जब तक मैंने कोहली को इसे इस्तेमाल करते हुए नहीं देखा। अगली बार मैं अब यही फोन खरीदूंगा।

iPhone Air Features & Specifications

Apple ने बीते साल अपना सबसे स्लिम आईफोन iPhone Air लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद वक्त iPhone Air (256GB स्टोरेज वेरिएंट) की कीमत 1,19,900 थी।  iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2736x1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह iOS 26 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone Air के रियर में ƒ/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए  ƒ/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 156.2 मिमी, चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 5.64 मिमी और वजन 165 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ई-सिम सपोर्ट और एनएफसी शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »