UPI के जरिए ऑफलाइन पेमेंट्स की लिमिट 200 रुपये से बढ़कर हुई 500 रुपये

RBI ने ऑफलाइन तरीके से UPI Lite के लिए प्रति ट्रांजैक्शन पेमेंट की लिमिटेड 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रपोजल दिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 19:47 IST
ख़ास बातें
  • प्रति पेमेंट इंस्ट्रूमेंट कुल लिमिट 2,000 रुपये की होगी
  • UPI Lite को पिछले वर्ष शुरू किया गया था
  • हाल ही में फ्रांस ने UPI का इस्तेमाल करने की सहमति दी थी

UPI Lite को विशेषतौर पर कम वैल्यू की ट्रांजैक्शंस के लिए डिजाइन किया गया है

पिछले कुछ वर्षों में देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए होने वाली ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ी हैं। इन ट्रांजैक्शंस का दायरा बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ऑफलाइन तरीके से UPI Lite के लिए प्रति ट्रांजैक्शन पेमेंट की लिमिटेड 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रपोजल दिया है। इसके साथ ही डिजिटल पेमेंट्स की पहुंच और इस्तेमाल बढ़ाने के लिए कुछ अन्य उपायों की भी घोषणा की गई है। 

RBI ने इससे पहले ऑफलाइन तरीके से कम वैल्यू की डिजिटल पेमेंट्स के लिए 200 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन और 2,000 रुपये प्रति पेमेंट इंस्ट्रूमेंट की कुल लिमिट तय की थी। कम वैल्यू की ट्रांजैक्शंस के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की जरूरत हटने से UPI Lite और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) जैसे जरियों से जल्द और विश्वसनीय तरीके से ट्रांजैक्शंस की जा सकेंगी। RBI के गवर्नर Shaktikanta Das ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा, "यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट्स का एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए नई टेक्नोलॉजीज के इस्तेमाल के उद्देश्य से ऑफलाइन मोड में कम वैल्यू की डिजिटल पेमेंट्स की लिमिट 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रपोजल दिया गया है। प्रति पेमेंट इंस्ट्रूमेंट कुल लिमिट 2,000 रुपये की होगी। इससे देश में डिजिटल पेमेंट्स का दायरा बढ़ेगा।" 
Advertisement

UPI Lite को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और RBI ने पिछले वर्ष शुरू किया था। यह UPI पेमेंट सिस्टम का एक वर्जन है। इसे विशेषतौर पर कम वैल्यू की ट्रांजैक्शंस के लिए डिजाइन किया गया है। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया था कि फ्रांस ने UPI का इस्तेमाल करने की सहमति दी है। उन्होंने कहा था कि जल्द ही भारतीय पर्यटक एफिल टावर से UPI का इस्तेमाल कर पेमेंट्स कर सकेंगे। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात, भूटान और नेपाल ने इस पेमेंट सिस्टम को लागू किया था।  

मोदी ने कहा था, "फ्रांस के साथ UPI के इस्तेमाल के लिए एक एग्रीमेंट हुआ है। इसकी शुरुआत एफिल टावर से होगी और अब भारतीय पर्यटक UPI के जरिए रुपये में पेमेंट कर सकेंगे।" पिछले वर्ष NPCI ने Lyra कहे जाने वाले फ्रांस के पेमेंट सिस्टम के साथ एक MoU साइन किया था। इस वर्ष की शुरुआत में UPI और सिंगापुर के PayNow के बीच एग्रीमेंट किया गया था। इससे दोनों देशों में यूजर्स को ट्रांजैक्शंस करने की सुविधा मिलेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.