Twitter पर यूजर्स की प्राइवेसी को ताक पर रखने का आरोप

ट्विटर के व्हिसलब्लोअर ने बताया कि कंपनी का मैनेजमेंट अपने इंजीनियर्स की अनदेखी करता है और इंसेंटिव्स मिलने के कारण सिक्योरिटी के बजाय प्रॉफिट कमाने पर जोर दिया जाता है

Twitter पर यूजर्स की प्राइवेसी को ताक पर रखने का आरोप

कंपनी के जानबूझ कर भारत और चीन की सरकारों के एजेंट्स को रखने का दावा किया गया है

ख़ास बातें
  • कंपनी पर सिक्योरिटी के बजाय प्रॉफिट कमाने पर जोर देने का आरोप है
  • ट्विटर के सिक्योरिटी सिस्टम्स पुराने हो चुके हैं
  • टेस्ला के चेयरमैन एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने की डील तोड़ दी थी
विज्ञापन
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter के व्हिसलब्लोअर Peiter Zatko ने आरोप लगाया है कि Twitter ने भारत को कंपनी में एजेंट्स रखवाने की अनुमति दी थी और अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के बारे में संवेदनशील डेटा उपलब्ध कराया था। इसके अलावा चीन की इंटेलिजेंस सर्विस से कम एक एजेंट को कंपनी में रखा गया था। 

अमेरिकी सीनेट कमेटी के सामने गवाही में Zatko ने दावा किया कि कंपनी अपने यूजर्स की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनका कहना था कि कंपनी का मैनेजमेंट अपने इंजीनियर्स की अनदेखी करता है और इंसेंटिव्स मिलने के कारण सिक्योरिटी के बजाय प्रॉफिट कमाने पर जोर दिया जाता है। हालांकि, ट्विटर ने इस आरोप पर कहा है कि उसकी हायरिंग की प्रक्रिया पर कोई विदेशी प्रभाव नहीं होता और डेटा तक पहुंच को कई उपायों के जरिए सुरक्षित किया जाता है। Associated Press की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के पूर्व सिक्योरिटी चीफ Zatko ने कहा है कि कंपनी ने जानबूझ कर भारत और चीन की सरकारों के एजेंट्स को रखा था। उन्होंने बताया कि इन एजेंट्स के पास कंपनी के सिस्टम्स और यूजर्स के डेटा का एक्सेस हो सकता है। 

उन्होंने बताया कि कंपनी के सिक्योरिटी सिस्टम्स पुराने हो चुके हैं और इसके डेटा सेंटर सर्वर्स में से आधे से अधिक ऐसे सॉफ्टवेयर पर चलते हैं जिसमें सेंध लगने का खतरा है। टेस्ला के चेयरमैन Elon Musk के वकील Alex Spiro ने हाल ही में दावा किया था कि Twitter ने कंपनी में गड़बड़ियों को छिपाने के लिए Zatko को 70 लाख डालर दिए थे। ट्विटर को खरीदने की लगभग 44 अरब डॉलर की डील को पूरा करने में मस्क के नाकाम रहने के कारण ट्विटर ने उनके खिलाफ कानूनी मामला दायर किया है।

इस मामले की सुनवाई में Spiro ने यह दावा किया था। ऐसा माना जाता है कि कंपनी ने Zatko को कुछ समस्याओं पर सार्वजनिक तौर पर जानकारी देने से रोका था। हालांकि वह एक सरकारी व्हिसलब्लोअर बनने के लिए स्वतंत्र हैं। मस्क को अक्टूबर में कंपनी के खिलाफ सुनवाई में Zatko की ओर से किए गए दावों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। मस्क का मानना है कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर जाली एकाउंट्स की गलत संख्या बताई थी। इस वजह से उन्होंने कंपनी को नहीं खरीदने का फैसला किया है। ट्विटर के वकीलों ने Zatko की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Profit, Security, Twitter, Government, Data, Tesla, America
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »