Elon Musk ने Twitter पर लगाया गड़बड़ी छिपाने के लिए रिश्वत देने का आरोप

यह व्हिसलब्लोअर ट्विटर के पूर्व सिक्योरिटी चीफ Peiter Zatko हैं। ऐसा माना जाता है कि कंपनी ने उन्हें कुछ समस्याओं पर सार्वजनिक तौर पर जानकारी देने से रोका था

Elon Musk ने Twitter पर लगाया गड़बड़ी छिपाने के लिए रिश्वत देने का आरोप

मस्क का मानना है कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर जाली एकाउंट्स की गलत संख्या बताई थी

ख़ास बातें
  • मस्क ने जुलाई में ट्विटर को खरीदने की डील को तोड़ने की घोषणा की थी
  • उन्होंने ट्विटर पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था
  • ट्विटर ने मस्क के खिलाफ मुकदमा किया है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के चेयरमैन Elon Musk के वकील Alex Spiro ने दावा किया है कि Twitter ने कंपनी में गड़बड़ियों को छिपाने के लिए एक व्हिसलब्लोअर को 70 लाख डालर दिए थे। ट्विटर को खरीदने की लगभग 44 अरब डॉलर की डील को पूरा करने में मस्क के नाकाम रहने के कारण ट्विटर ने उनके खिलाफ कानूनी मामला दायर किया है।

इस मामले की सुनवाई में Spiro ने यह दावा किया। Bloomberg की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह व्हिसलब्लोअर ट्विटर के पूर्व सिक्योरिटी चीफ Peiter Zatko हैं। ऐसा माना जाता है कि कंपनी ने उन्हें कुछ समस्याओं पर सार्वजनिक तौर पर जानकारी देने से रोका था। हालांकि वह एक सरकारी व्हिसलब्लोअर बनने के लिए स्वतंत्र हैं। मस्क को अक्टूबर में ट्विटर के खिलाफ सुनवाई में Zatko की ओर से किए गए दावों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। मस्क का मानना है कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर जाली एकाउंट्स की गलत संख्या बताई थी। इस वजह से उन्होंने कंपनी को नहीं खरीदने का फैसला किया है। 

हालांकि, ट्विटर के वकीलों ने Zatko की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। कंपनी के वकीलों की दलील है कि उनकी ओर से लगाए गए आरोपों का कारण कंपनी के खिलाफ उनकी नाराजगी हो सकता है क्योंकि उन्हें ट्विटर से निकाला गया था। Spiro का कहना है कि Zatko ने रकम लेकर चुपचाप कंपनी छोड़ने के बजाय अमेरिकी कांग्रेस से भी ट्विटर के खिलाफ अपनी शिकायत को लेकर संपर्क किया था। 

मस्क के जुलाई में ट्विटर को खरीदने की डील को तोड़ने की घोषणा करने के बाद से कंपनी और उनके बीच विवाद चल रहा है। ट्विटर ने इसे लेकर मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। मस्क इस डील से बाहर निकलना चाहते हैं लेकिन ट्विटर ने कोर्ट से मस्क को तय रकम पर कंपनी खरीदने का ऑर्डर देने की मांग की है। अप्रैल में मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए कंपनी को प्रति शेयर 54.20 डॉलर देने के लिए एक एग्रीमेंट किया था। उन्होंने जून में ट्विटर को एग्रीमेंट का उल्लंघन करने को लेकर चेतावनी दी थी कि अगर कंपनी ने स्पैम अकाउंट्स का डेटा नहीं उपलब्ध करवाया तो वह इस डील से हट भी सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Deal, Twitter, Court, Tesla, Price, Elon Musk, America
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  10. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »