टोयोटा का तीसरा प्लांट कर्नाटक में लगेगा, 1 लाख यूनिट्स की होगी कैपेसिटी

कंपनी ने बताया कि वह कर्नाटक के बिदादी में बनने वाले इस प्लांट में लगभग 3,300 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी

टोयोटा का तीसरा प्लांट कर्नाटक में लगेगा, 1 लाख यूनिट्स की होगी कैपेसिटी

जापान की यह कंपनी देश में अपने प्रोडक्शन को बढ़ाने की योजना बना रही है

ख़ास बातें
  • इस प्लांट से लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा
  • कंपनी के पास देश में दो प्लांट हैं
  • भारत में टोयोटा की सेल्स अधिक नहीं है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Toyota Kirloskar Motor (TKM) देश में अपना तीसरा प्लांट कर्नाटक में लगाएगी। इसके लिए कंपनी ने कर्नाटक सरकार के साथ मंगलवार को एक MoU पर हस्ताक्षर किए। इससे टोयोटा की प्रोडक्शन कैपेसिटी एक लाख यूनिट्स बढ़ सकती है। 

कंपनी ने बताया कि वह कर्नाटक के बिदादी में बनने वाले इस प्लांट में लगभग 3,300 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी। इस प्लांट से लगभग 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। जापान की यह कंपनी देश में अपने प्रोडक्शन को बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके पास देश में दो प्लांट हैं जिनकी कैपेसिटी लगभग 3.42 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष की है। टोयोटा के एशिया रीजन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Masahiko Maeda ने कहा कि देश का मार्केट कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नए प्लांट से कंपनी को देश में अपनी बिक्री बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। 

हाल ही में Toyota Motor Corporation ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। कंपनी ने अपने पहले व्हीकल Model G1 truck की मैन्युफैक्चरिंग के लगभग 88 वर्ष बाद 30 करोड़ व्हीकल्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। इनमें जापान और अन्य देशों में कंपनी की फैक्टरियों में बनाए गए व्हीकल्स शामिल हैं। इस वर्ष सितंबर में टोयोटा ने 30 करोड़ कारों की मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा हासिल किया था। इनमें से 18 करोड़ से अधिक यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने जापान और बाकी कई अन्य देशों में मौजूद अपनी फैक्टरियों में की है। इनमें Corolla की सबसे अधिक 53 करोड़ से अधिक यूनिट्स हैं। इस सेडान को 1966 में पहली बार लॉन्च किया गया था और तब से इसमें कई बदलाव हुए हैं। यह दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय कारों में शामिल है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में टोयोटा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित चुनौतियां बढ़ी हैं। 

टोयोटा की योजना देश में एक नई SUV लॉन्च करने की भी है। इसमें Maruti Suzuki के ब्रांड के तहत बिकने वाला मॉडल भी शामिल है। कंपनी को तीसरे प्लांट से अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने में आसानी होगी। प्रोडक्शन वॉल्यूम के लिहाज से दुनिया की इस सबसे बड़ी कार मेकर का इंटरनेशनल मार्केट में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में दबदबा है लेकिन भारत में कंपनी की सेल्स अधिक नहीं है। इसके Fortuner जैसे मॉडल अपने सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं लेकिन स्मॉल कार सेगमेंट में इसकी स्थिति कमजोर है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  2. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  4. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  5. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  6. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  7. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  8. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  9. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  10. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »