Samsung ने COMPUTEX 2026 में दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, Ultra Slim OLED पैनल और नई Penta Tandem टेक्नोलॉजी पेश की।
Photo Credit: Samsung
Samsung Display ने COMPUTEX 2026 में नई OLED डिस्प्ले तकनीक पेश की
Samsung ने COMPUTEX 2026 में अपनी नई OLED और QD-OLED डिस्प्ले लाइनअप पेश की है। कंपनी ने कुल 16 नए गेमिंग-फोकस्ड डिस्प्ले प्रदर्शित किए हैं, जिनमें हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइसेज के लिए 8.8 इंच OLED पैनल से लेकर 49 इंच QD-OLED मॉनिटर तक शामिल हैं। इस दौरान कंपनी ने दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर भी पेश किया। इसके अलावा Ultra Slim Laptop OLED और नई Penta Tandem QD-OLED टेक्नोलॉजी को भी शोकेस किया गया।
Samsung के मुताबिक नया 4K 360Hz QD-OLED पैनल इंडस्ट्री का पहला सेल्फ-एमिसिव मॉनिटर है जो एक साथ 4K रिजॉल्यूशन और 360Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि हाई रिजॉल्यूशन और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट को एक साथ हासिल करने के लिए पैनल के इंटरनल सर्किट और ड्राइव सिस्टम को ऑप्टिमाइज किया गया है।
कंपनी ने नया Ultra Slim OLED पैनल भी पेश किया है, जिसे गेमिंग लैपटॉप्स के लिए डिजाइन किया गया है। Samsung के अनुसार यह पैनल मौजूदा लैपटॉप OLED मॉड्यूल्स की तुलना में 20 प्रतिशत से ज्यादा पतला है। इसके लिए TFT सब्सट्रेट और एनकैप्सुलेशन ग्लास की मोटाई 30 प्रतिशत से ज्यादा कम की गई है। कंपनी का दावा है कि पतले डिजाइन के बावजूद डिस्प्ले की ब्लैक लेवल और रिस्पॉन्स टाइम जैसी क्षमताओं पर कोई असर नहीं पड़ा है।
Samsung ने बताया कि उसके OLED लैपटॉप पैनल VESA DisplayHDR True Black 1000 सर्टिफिकेशन तक सपोर्ट कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह डिस्प्ले 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और गहरे ब्लैक लेवल प्रदान करने में सक्षम हैं। वहीं रिफ्रेश रेट 165Hz से लेकर 240Hz तक उपलब्ध है।
इवेंट में कंपनी ने अपनी नई Penta Tandem QD-OLED टेक्नोलॉजी को भी दिखाया। इस तकनीक में OLED स्टैक को चार लेयर से बढ़ाकर पांच लेयर किया गया है। Samsung का दावा है कि इससे पैनल की ब्राइटनेस, लाइफ और एनर्जी एफिशिएंसी में सुधार हुआ है। कंपनी के अनुसार यह तकनीक HDR कंटेंट और गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल एक्सपीरिएंस देने में मदद कर सकती है।
इसके अलावा Samsung Display ने 27 इंच 500Hz QD-OLED मॉनिटर, 31.5 इंच UHD QD-OLED, 34 इंच QHD+ QD-OLED और 49 इंच Dual QHD QD-OLED मॉनिटर भी दिखाए। कंपनी ने इन डिस्प्ले की क्षमताओं को दिखाने के लिए PUBG: Battlegrounds, F1 25, DJMAX RESPECT V और Crimson Desert जैसे गेम्स का इस्तेमाल किया।
Samsung Display का कहना है कि हाई-एंड गेमिंग डिस्प्ले बाजार में LCD से OLED और QD-OLED तकनीक की ओर तेजी से बदलाव हो रहा है। कंपनी आने वाले समय में भी गेमिंग और प्रीमियम डिस्प्ले सेगमेंट के लिए नई तकनीकों पर काम जारी रखेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज