EPFO पोर्टल पर अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट

ईपीएफओ में अपनी रिटायरमेंट सेविंग का उचित तरीके से मैनेजमेंट के लिए अपने वर्किंग रिकॉर्ड को अपडेट करना बहुत जरूरी है।

EPFO पोर्टल पर अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट

Photo Credit: EPFO

EPFO में रिटायरमेंट सेविंग मैनेजमेंट के लिए वर्किंग रिकॉर्ड अपडेट करना बहुत जरूरी है।

ख़ास बातें
  • EPFO में रिटायरमेंट सेविंग के लिए वर्किंग रिकॉर्ड अपडेट करना चाहिए।
  • ईपीएफओ रिटायरमेंट सेविंग की सुविधा प्रदान करता है।
  • ईपीएफओ रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा देता है।
विज्ञापन

ईपीएफओ में अपनी रिटायरमेंट सेविंग का उचित तरीके से मैनेजमेंट के लिए अपने वर्किंग रिकॉर्ड को अपडेट करना बहुत जरूरी है। आमतौर पर नियोक्ता ही नौकरी छोड़ने के बाद ऐसा करते हैं, लेकिन कई बार इसमें बहुत समय लग जाता है या नहीं भी होता है। हालांकि, आपको इसके लिए सिर्फ नियोक्ता पर निर्भर रहने की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि आप यह काम खुद भी कर सकते हैं। EPFO वेबसाइट पर अपनी नौकरी छोड़ने की तारीख दर्ज करने से आपका सर्विस रिकॉर्ड अपडेट हो जाएगा। इससे आपका उस नियोक्ता के साथ कार्यकाल खत्म होगा और आप नए नियोक्ता के साथ अपनी शुरुआत कर सकते हैं। ईपीएफओ में अपनी एग्जिट तारीख अपडेट करने से आप आसानी से बिना नियोक्ता की जरूरत के ही अपना पैसा निकाल पाएंगे। हालांकि, आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपका आधार से लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए, क्योंकि उसी पर ओटीपी आता है। इसके अलावा नौकरी छोड़े हुए आपको 2 महीने से ज्यादा का समय पूरा होना चाहिए। इसके अलावा आपका आधार नंबर पोर्टल पर इंटीग्रेट और वेरिफाई होना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

EPFO वेबसाइट के जरिए अपनी प्रोफाइल कैसे करें अपडेट:

सबसे पहले आपको वेब ब्राउजर खोलना है और EPFO ​​की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
उसके बाद आपको ऑनलाइन क्लेम मेंबर अकाउंट ट्रांसफर खोजना है और उसका चयन करना है।
फिर आपको अपने UAN और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना है।
नेविगेशन बार में मैनज पर प्रेस करना है और एग्जिट पर मार्क करना है।
फिर आपको एम्प्लॉयमेंट के बगल में ड्रॉपडाउन से कंपनी का चयन करना है।
स्क्रीन पर दी गई जानकारी दर्ज करनी है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
फिर आपको अपने नंबर पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना है और फिर से सबमिट बटन प्रेस करना है।

EPFO पोर्टल पर अपनी एग्जिट तारीख अपडेट करने के फायदे:

EPFO पोर्टल पर अपनी एग्जिट तारीख अपडेट करने पर आपको अपने नियोक्ता से अनुमति लिए बिना अपना पीएफ का पैसा या पेंशन पेमेंट निकालने की सुविधा मिलती है। जब भी आप नियोक्ता बदलते हैं तो एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करना आसान हो जाता है। यह आपकी सर्विस हिस्ट्री में किसी भी त्रुटि को रोकने में मदद करता है। यह आपको अपनी अकाउंट जानकारी को कंट्रोल करने की सुविधा प्रदान करता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »