टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें

TVS Motor ने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का 3.1 kWh वाला वेरिएंट लॉन्च किया है। इसमें 3.1 kWh की बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी की iQube सीरीज में छह मॉडल हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जुलाई 2025 19:14 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio का डेटा नेटवर्क सबसे फास्ट पाया गया है
  • वॉयस सर्विस में Bharti Airtel का नेटवर्क सबसे विश्वसनीय है
  • BSNL इन दोनों सेगमेंट में पिछड़ रही है

TVS Motor ने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का 3.1 kWh वाला वेरिएंट लॉन्च किया है

टेक्नोलॉजी के सेगमेंट में आपके लिए महत्वपूर्ण और दिलचस्प आज की कुछ प्रमुख खबरों का सार हम यहां पेश कर रहे हैं। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का डेटा नेटवर्क सबसे फास्ट पाया गया है। हालांकि, वॉयस सर्विस में Bharti Airtel का नेटवर्क सबसे विश्वसनीय है। इसके अलावा अन्य दिलचस्प खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए आप इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

1. इंटरनेट स्पीड में Reliance Jio सबसे आगे, वॉयस में एयरटेल का पहला रैंक 

 देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का डेटा नेटवर्क सबसे फास्ट पाया गया है। हालांकि, वॉयस सर्विस में Bharti Airtel का नेटवर्क सबसे विश्वसनीय है। पिछले कुछ महीनों में नई सर्विसेज शुरू करने वाली सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इन दोनों सेगमेंट में पिछड़ रही है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

2. Aadhaar वेरिफिकेशन नहीं, तो Tatkal टिकट बुकिंग नहीं! IRCTC के साथ ऐसे जोड़े अपने आधार

  
अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और आखिरी वक्त में Tatkal टिकट बुक करना आपकी आदत में शामिल है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 जुलाई 2025 से IRCTC ने एक नया नियम लागू कर दिया है, जिसमें अब Tatkal टिकट बुक करते समय Aadhaar से वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
Advertisement

3. AI रोबोट्स ने खेला फुटबॉल मैच, किसी मूवी से कम नहीं था पूरा मंजर

  
चीन के बीजिंग में एक ऐतिहासिक मैच हुआ, जहां Tsinghua University, China Agricultural University और Beijing Information Science & Technology University की टीमें "रोबो लीग" 3v3 फुटबॉल टूर्नामेंट में सामने आई, लेकिन खिलाड़ियों में इंसान नहीं, बल्कि AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट्स थें। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
Advertisement

4.  Vivo X200 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले
Advertisement

  बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का X200 जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। X200 FE में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

5.  TVS Motor ने लॉन्च किया iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
Advertisement

  
 TVS Motor ने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का 3.1 kWh वाला वेरिएंट लॉन्च किया है। इसमें 3.1 kWh की बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी की iQube सीरीज में छह मॉडल हो गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ने के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियां नए मॉडल्स पेश कर रही हैं। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  2. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  3. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  6. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  9. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  2. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  4. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  5. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  6. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  7. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  9. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  10. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.