Swiggy ने डिलीवरी एग्जिक्यूटिव्स के लिए शुरू की एंबुलेंस सर्विस

स्विगी ने बताया कि एंबुलेंस सर्विस पर रिस्पॉन्स का मौजूदा औसत समय 12 मिनट है। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जनवरी 2023 21:32 IST
ख़ास बातें
  • देश में gig वर्कर्स की संख्या लगभग 77 लाख है
  • इन वर्कर्स में कंसल्टेंट्स, ब्लॉगर्स और डिलीवरी एग्जिक्यूटिव्स शामिल हैं
  • स्विगी को इस सेगमेंट में जोमाटो से कड़ी टक्कर मिलती है

इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी

ऐप के जरिए फूड डिलीवरी सर्विस उपलब्ध कराने वाली Swiggy ने अपने डिलीवरी एग्जिक्यूटिव्स और उनके आश्रितों की इमरजेंसी की स्थिति में मदद के लिए एक एंबुलेंस सर्विस शुरू की है। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए डिलीवरी एग्जिक्यूटिव्स को एक टोल-फ्री नंबर डायल करना होगा या वे इमरजेंसी की स्थिति में ऐप पर SOS को टैप कर सकते हैं। 

स्विगी ने बताया कि एंबुलेंस सर्विस पर रिस्पॉन्स का मौजूदा औसत समय 12 मिनट है। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। डिलीवरी एग्जिक्यूटिव्स को केवल अपनी पार्टनर ID की पुष्टि करनी होगी। हाल ही में नीति आयोग की एक स्टडी में बताया गया था कि देश में  gig वर्कर्स की संख्या लगभग 77 लाख है और 2029-30 तक यह बढ़कर लगभग 2.35 करोड़ हो सकती है। इन वर्कर्स में कंसल्टेंट्स, ब्लॉगर्स और डिलीवरी एग्जिक्यूटिव्स शामिल हैं। इन वर्कर्स को सोशल सिक्योरिटी, न्यूनतम वेतन और वर्किंग आवर्स जैसी बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 
Advertisement

पिछले महीने एक रिपोर्ट में बताया गया था कि  Ola और Uber, ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप Dunzo, फार्मेसी प्लेटफॉर्म PharmEasy और Amazon Flex में पार्टटाइम या Gig वर्कर्स के लिए स्थितियां खराब हैं। इन फर्मों को टेंपरेरी वर्कर्स के लिए कार्य की स्थितियों के आधार पर एक रेटिंग में सबसे कम स्कोर मिले हैं। Fairwork की टीम ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर 12 डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की रेटिंग की थी। दुनिया भर में Fairwork डिजिटल लेबर प्लेटफॉर्म्स में कार्य की स्थितियों का मूल्यांकन करती है। भारत के लिए Fairwork की इस वर्ष की रिपोर्ट में इन प्लेटफॉर्म्स का उचित वेतन, उचित स्थितियों, उचित कॉन्ट्रैक्ट्स, उचित मैनेजमेंट और उचित प्रतिनिधित्व के पांच बिंदुओं पर आकलन किया गया था। 

इसमें Amazon Flex, Dunzo, Ola, Uber और PharmEasy को 10 प्वाइंट में से शून्य मिला था। रिपोर्ट में कहा गया था, "किसी प्लेटफॉर्म को अधिकतम 10 प्वाइंट में से सात से अधिक नहीं मिले हैं और किसी ने भी आकलन के पांच बिंदुओं में सभी शुरुआती प्वाइंट हासिल नहीं किए हैं।" इस रेटिंग में 12 प्लेटफॉर्म्स, Amazon Flex, Big Basket, Dunzo, Flipkart, Ola, PharmEasy, Porter, Swiggy, Uber, Urban Company, Zepto और Zomato का मूल्यांकन किया गया था। इसमें Urban Company को सबसे अधिक सात प्वाइंट मिले थे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.