Ola, Uber, PharmEasy, Dunzo में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के लिए स्थितियां खराब 

इन फर्मों को टेंपरेरी वर्कर्स के लिए कार्य की स्थितियों के आधार पर एक रेटिंग में सबसे कम स्कोर मिले हैं

Ola, Uber, PharmEasy, Dunzo में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के लिए स्थितियां खराब 

इन फर्मों को टेंपरेरी वर्कर्स के लिए स्थितियों के आधार पर एक रेटिंग में सबसे कम स्कोर मिले हैं

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की रेटिंग में Urban Company को सबसे अधिक सात प्वाइंट मिले हैं
  • Amazon Flex, Dunzo, Ola, Uber, PharmEasy को शून्य मिला है
  • Fairwork डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में कार्य की स्थितियों का मूल्यांकन करती है
विज्ञापन
ऐप के जरिए कैब सर्विसेज देने वाली Ola और Uber, ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप Dunzo, फार्मेसी प्लेटफॉर्म PharmEasy और Amazon Flex में पार्टटाइम या Gig वर्कर्स के लिए स्थितियां खराब हैं। इन फर्मों को टेंपरेरी वर्कर्स के लिए कार्य की स्थितियों के आधार पर एक रेटिंग में सबसे कम स्कोर मिले हैं। 

Fairwork की टीम ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर 12 डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की रेटिंग की है। दुनिया भर में Fairwork डिजिटल लेबर प्लेटफॉर्म्स में कार्य की स्थितियों का मूल्यांकन करती है। भारत के लिए Fairwork की इस वर्ष की रिपोर्ट में इन प्लेटफॉर्म्स का उचित वेतन, उचित स्थितियों, उचित कॉन्ट्रैक्ट्स, उचित मैनेजमेंट और उचित प्रतिनिधित्व के पांच बिंदुओं पर आकलन किया गया था। इसमें Amazon Flex, Dunzo, Ola, Uber और PharmEasy को 10 प्वाइंट में से शून्य मिला है। रिपोर्ट में कहा गया है, "इस वर्ष किसी प्लेटफॉर्म को अधिकतम 10 प्वाइंट में से सात से अधिक नहीं मिले हैं और किसी ने भी आकलन के पांच बिंदुओं में सभी शुरुआती प्वाइंट हासिल नहीं किए हैं।" 

इस रेटिंग में 12 प्लेटफॉर्म्स, Amazon Flex, Big Basket, Dunzo, Flipkart, Ola, PharmEasy, Porter, Swiggy, Uber, Urban Company, Zepto और Zomato का मूल्यांकन किया गया था। इस वर्ष की रेटिंग में Urban Company को सबसे अधिक सात प्वाइंट मिले हैं। इसके बाद बिग बास्केट (छह), फ्लिपकार्ट (पांच), स्विगी (पांच), जोमाटो (चार), जेप्टो (दो) और पोर्टर (एक) हैं। 

Swiggy के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। कंपनी इस महीने 250 से अधिक वर्कर्स की छंटनी कर सकती है। इसमें टेक्नोलॉजी, कस्टमर सर्विस और सप्लाई चेन डिविजंस से वर्कर्स को हटाया जा सकता है। इससे पहले स्विगी की कॉम्पिटिटर Zomato ने अपने लगभग तीन प्रतिशत स्टाफ को खराब प्रदर्शन के कारण हटाया था। एक मीडिया रिपोर्ट में स्विगी के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि स्विगी अपने सभी फंक्शंस में वर्कर्स की संख्या घटाना चाहती है। कंपनी की रिस्ट्रक्चरिंग पर एडवाइज देने के लिए एक कंसल्टिंग फर्म को नियुक्त किया गया है। छंटनी में टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और कस्टमर सर्विस से वर्कर्स को हटाया जा सकता है। हाल ही में स्विगी ने वर्कर्स को प्रदर्शन के आधार पर वर्कर्स को निकालने की जानकारी दी थी। पिछले महीने ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने देश में अपनी फूड डिलीवरी बंद करने का फैसला किया था। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Digital, APP, Working, Ola, Market, Dunzo, Fairwork, Evaluation, Amazon, Contract, Swiggy, Porter, Rating
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »