Elon Musk की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के अब 90 लाख से ज्यादा यूजर्स, भारत में कब होगी शुरू? यहां जानें

Starlink ने नया रिकॉर्ड बनाया है। SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के दुनियाभर में 9 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हो चुके हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 15:50 IST
ख़ास बातें
  • Starlink के दुनियाभर में 9 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स
  • सात हफ्तों में जुड़े 10 लाख नए कस्टमर्स
  • 155 देशों में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध

Photo Credit: SpaceX

Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस Starlink ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। Elon Musk की कंपनी SpaceX के इस प्रोजेक्ट के अब दुनियाभर में 9 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हो चुके हैं। खास बात यह है कि Starlink ने सिर्फ सात हफ्ते से भी कम समय में 10 लाख नए यूजर्स जोड़ लिए, जो इसके अब तक के सबसे तेज ग्रोथ फेज में से एक माना जा रहा है।

सोमवार शाम X (पहले Twitter) पर पोस्ट शेयर करते हुए SpaceX ने बताया कि Starlink अब 155 देशों, टेरिटरीज और अन्य मार्केट्स में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी दे रहा है। नवंबर की शुरुआत में कंपनी ने 8 मिलियन (80 लाख) यूजर्स का आंकड़ा शेयर किया था, यानी इसके बाद हर दिन औसतन 20 हजार से ज्यादा नए कस्टमर्स जुड़े हैं। इसे दूसरे तरीके से देखें तो लगभग हर चार सेकंड में एक नया Starlink कनेक्शन एक्टिव हो रहा है।

Advertisement

Starlink की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसकी पहुंच मानी जा रही है। यह उन इलाकों में भी ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध करा रहा है, जहां फाइबर या मोबाइल नेटवर्क पहुंचना मुश्किल होता है। पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्र, समुद्र के बीच जहाज, यहां तक कि आसमान में उड़ते विमान भी इसके दायरे में आ चुके हैं। यह सर्विस लो-अर्थ ऑर्बिट में मौजूद 9,000 से ज्यादा सैटेलाइट्स के नेटवर्क पर काम करती है।

कई देशों में Starlink को गेम-चेंजर के तौर पर देखा जा रहा है। पहाड़ों में बसे स्कूलों से लेकर रिसर्च स्टेशनों और आपदा प्रभावित इलाकों तक, यह सर्विस वहां इंटरनेट पहुंचा रही है जहां पहले कनेक्टिविटी लगभग नामुमकिन थी। यही वजह है कि इसकी ग्लोबल मौजूदगी लगातार बढ़ती जा रही है।

Starlink की तेजी से बढ़ती यूजर बेस यह भी दिखाती है कि दुनिया में भरोसेमंद और तेज इंटरनेट की मांग कितनी ज्यादा है। SpaceX लगातार नए सैटेलाइट्स लॉन्च कर रहा है और कवरेज को और मजबूत कर रहा है। एलन मस्क पहले भी कह चुके हैं कि आने वाले समय में Starlink सैकड़ों मिलियन यूजर्स को सर्विस दे सकता है, जिसकी स्पीड और लेटेंसी पारंपरिक ब्रॉडबैंड के बराबर या उससे बेहतर हो सकती है।

Advertisement

रिपोर्ट्स का इशारा है कि Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में अगले साल ऑपरेशनल होगी। अभी SpaceX ने भारत के लिए फाइनल ऑफिशियल प्राइस घोषित नहीं किया है। हाल ही में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 8,600 रुपये का प्राइस दिखाई दिया, जिसे बाद में कंपनी ने डमी प्राइस कहा और वेबसाइट पर ग्लिच के कारण यह दिखाई देने लगा था। बाद में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसके मुताबिक, Starlink की मंथली कीमत 2,500-3,500 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं, हार्डवेयर किट (डिश + राउटर) की कीमत लगभग 25,000-30,000 रुपये रखे जाने की उम्मीद है।

ग्लोबल डेटा के आधार पर Starlink आमतौर 50-220 Mbps स्पीड देता है, जिसमें 20-40 ms की लेटेंसी हो सकती है और अपलोड स्पीड 5-20 Mbps हो सकती है। भारत में स्पीड नेटवर्क डेंसिटी और लोकेशन के हिसाब से तय होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Starlink, SpaceX, Elon Musk, Satellite Internet, Global Internet
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.