Starlink India की कीमतों को कंपनी ने बताया गड़बड़ी, ग्लिच से आई थीं सामने

अरबपति एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर Starlink भारत में अपनी इंटरनेट सुविधाएं पेश करने की तैयारी कर रही है।

Starlink India की कीमतों को कंपनी ने बताया गड़बड़ी, ग्लिच से आई थीं सामने

Photo Credit: Starlink

Starlink इंटरनेट जल्द ही शुरू होने वाला है।

ख़ास बातें
  • Starlink भारत की वेबसाइट अभी लाइव नहीं हुई है।
  • भारत में ग्राहकों के लिए सर्विस की कीमतों की घोषणा अभी नहीं हुई है।
  • Starlink अभी भारत में ग्राहकों से ऑर्डर नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

अरबपति एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर Starlink भारत में अपनी इंटरनेट सुविधाएं पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में Starlink की आधिकारिक वेबसाइट पर भारत में कुछ प्लान का खुलासा हुआ था, जिसके बाद लोगों ने सब्सक्रिप्शन चार्ज के बारे में कयास लगाने शुरू कर दिए थे। दरअसल Starlink वेबसाइट पर सब्सक्रिप्शन चार्ज में 8,600 रुपये प्रति माह कीमत का पता चला था, वहीं यह भी लिखा था कि ग्राहकों को 34,000 रुपये वाली किट खरीदनी होगी। अब Starlink के बिजनेस ऑपरेशन की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रेयर ने X पर एक ट्वीट में खुलासा किया कि ग्लिच के कारण डमी डाटा सामने आया था और भारत में प्लान की कीमत और भारतीय वेबसाइटत के बारे में अभी कुछ आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Starlink के बिजनेस ऑपरेशन की वाइस प्रेसिडेंट (VP) लॉरेन ड्रेयर ने X पर लिखा कि "Starlink भारत की वेबसाइट अभी लाइव नहीं हुई है। भारत में ग्राहकों के लिए सर्विस की कीमतों की घोषणा अभी नहीं हुई है और हम अभी भारत में ग्राहकों से ऑर्डर नहीं ले रहे हैं। कॉन्फिगरेशन में एक गड़बड़ी थी जिससे कुछ समय के लिए डमी टेस्ट डाटा नजर आ रहा था, लेकिन ये नंबर भारत में Starlink सर्विस की लागत को नहीं दर्शाते हैं। इस ग्लिच (गड़बड़ी) को फिलहाल ठीक कर दिया गया। हम भारत के लोगों को Starlink के हाई-स्पीड इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए उत्सुक हैं। हमारी टीम सर्विस (और वेबसाइट) को शुरू करने के लिए सरकार से फाइनल मंजूरी पाने पर ध्यान दे रही हैं।"

आपको बता दें कि Starlink को जुलाई में दूरसंचार विभाग (DoT) से 5 वर्ष का लाइसेंस मिला था, जिससे कंपनी देश में कमर्शियल सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करेगी। स्टारलिंक दावा करती है कि यह सर्विस सभी मौसम में बेहतर तरीके से काम करने के लिए डिजाइन हुई है। यह 100 प्रतिशत अपटाइम के साथ लिमिटेड कनेक्टिनिटी या लो कनेक्टिविटी वाले रीजन में सही से काम करेगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »