स्नैपडील की त्यौहारी सेल के दूसरे सीज़न की शुरुआत बुधवार से

स्नैपडील की त्यौहारी सेल के दूसरे सीज़न की शुरुआत बुधवार से
विज्ञापन
अपनी त्यौहारी सेल के खत्म होने के एक हफ्ते के भीतर ही ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील ने इसका दूसरा सीज़न 12 अक्टूबर से शुरू करने की घोषणा की है। दो से छह अक्टूबर की सेल के दौरान कंपनी ने 1.1 करोड़ से ज्यादा सामान का लेन-देन किया लेकिन वह अमेजन और फ्लिपकार्ट से काफी पीछे रह गई।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसकी 12 से 14 अक्टूबर की सेल में स्नैपडील इलैक्ट्रॉनिक्स, फैशन और घरों (प्रॉपर्टी) पर छूट देगी। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के कार्ड से भुगतान करने वालों को दस प्रतिशत की छूट तुरंत मिलेगी।

इसके अलावा अमेरिकन एक्सप्रेस के कार्ड से भुगतान करने पर वह आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस पर भी 10000 रुपये की छूट भी मिलेगी। स्नैपडील के दूसरे सीज़न की त्यौहारी सेल की तारीखें पेटीएम सेल से मिल रह हैं। पेटीएम ने भी बुधवार से अपनी महा बाजार सेल शुरू करने का ऐलान किया है।  बता दें कि स्नैपडील की पहली अनबॉक्स दिवाली सेल की शुरुआत इसी महीने हुई थी जो 6 अक्टूबर तक चली।

अमेज़न ने भी दिवाली के मौके पर अपनी त्यौहारी सेल की वापसी का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने पिछले हफ्ते 40 प्रतिशत ज्यादा महिला खरीदार देखे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Snapdeal, Diwali Sale, Internet, Apps, India, Amazon, Flipkart
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »