पेटीएम महा बाज़ार सेल बुधवार से, मिलेंगे कई धमाकेदार ऑफर

पेटीएम महा बाज़ार सेल बुधवार से, मिलेंगे कई धमाकेदार ऑफर
विज्ञापन
अभी त्यौहारी सीज़न जारी है। और ई-कॉमर्स कंपनियां मौके को भुनाने के लिए हर किस्म के प्रयास कर रही हैं। अभी अमेज़न, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसे नामी वेब रिटेल प्लेटफॉर्म ने हाल ही में त्यौहारी सेल का आयोजन किया था। इस 'भलाई की सप्लाई' को जारी रखते हुए अब पेटीएम ने महा बाज़ार सेल आयोजित करने की जानकारी दी है। सेल की शुरुआत बुधवार से होगी और यह शुक्रवार तक चलेगी।

सेल के दौरान कई प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध होंगे। और ग्राहकों को पेटीएम कैशबैक ऑफर का भी फायदा मिलेगा। पेटीएम की सेल में कई कैटेगरी के प्रोडक्ट ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस खरीदने की चाहत रखने वाले इच्छुक ग्राहकों के लिए पेटीएम कैशबैक ऑफर मौजूद है। नए आईफोन की खरीदारी पर 10,000 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिलेगा। कैशबैक ऑफर का फायदा ऐप्पल के किसी अन्य प्रोडक्ट को भी खरीदने पर उठाया जा सकेगा।

अगर आप टेलीविज़न सेट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको 15,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। कैमरा, मोबाइल और लैपटॉप कैटेगरी के प्रोडक्ट पर भी छूट दी जाएगी। इन ऑफर के बारे में विस्तार से सेल लाइव होने के बाद ही पता चल पाएगा। इसके अलावा पेटीएम हर प्रोडक्ट के साथ कैशबैक का ऑफर देगी।

इन प्रोडक्ट पर मिलेगा कैशबैक

1. ऐप्पल आईफोन 6एस 16 जीबी- 31 फीसदी डिस्काउंट के साथ 7,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक

2. माइक्रोमैक्स 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी- 25 फीसदी कैशबैक

3. निकॉन डी3500 डीएसएलआर कैमरा- 19 फीसदी छूट के साथ 15 प्रतिशत कैशबैक

4. जेबीएल फ्लिप3 ब्लूटूथ स्पीकर- 30 फीसदी डिस्काउंट के साथ 15 प्रतिशत कैशबैक

5. एचपी 14-जे106टीएक्स लैपटॉप खरीदने पर 9,999 रुपये का कैशबैक

इस बीच अमेज़न इंडिया पर 17-20 अक्टूबर को एक बार फिर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आयोजित किए जाने की जानकारी मिली है। अगले सोमवार से अमेज़न इंडिया एक बार फिर स्मार्टफोन, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, गेम, फैशन, टेलीविज़न सेट और अन्य प्रोडक्ट पर ऑफर देगी। इस बार अमेज़न इंडिया पर सिटी बैंक के कार्डधारकों को कैशबैक का ऑफर मिलेगा। वेबसाइट से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का और ऐप पर 15 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

ज्ञात हो कि पेटीएम की मालिक कंपनी वन97 ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »