अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की दिवाली के मौके पर होगी वापसी

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की दिवाली के मौके पर होगी वापसी
विज्ञापन
अमेज़न ने 1-5 अक्टूबर को ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन किया था। सेल में ग्राहकों के लिए कई ऑफर पेश किए गए थे। कई एचडीएफसी कार्ड धारकों ने तो कैशबैक भी फायदा उठाया होगा। अगर आप इस सेल का फायदा उठाने से चूक गए थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी 17-20 अक्टूबर को एक बार फिर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आयोजित करने वाली है।

अगले सोमवार से अमेज़न इंडिया एक बार फिर स्मार्टफोन, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, गेम, फैशन, टेलीविज़न सेट और अन्य प्रोडक्ट पर ऑफर देगी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि पिछली सेल के ही शानदार ऑफर की वापसी होगी, या फिर नए ऑफर पेश किए जाएंगे। अगर पुराने ऑफर की वापसी होती है तो आप मोटो जी4 प्लस, लेईको ले मैक्स 2, शाओमी रेडमी नोट 3, कूलपैड मेगा 2.5डी और लेनोवो वाइब के4 नोट जैसे प्रोडक्ट सस्ते में खरीदने के लिए तैयार रहें।

संभव यह भी है कि इस बार के ऑफर पिछली सेल जितने शानदार ना हों। और कंपनी इस सेल में कुछ नए प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध कराए। उम्मीद है कि अमेज़न आने वाले दिनों में इसके बारे में ज्यादा स्थिति साफ करेगी।

पिछली ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में अमेज़न इंडिया ने करीब 1 करोड़ 50 लाख प्रोडक्ट बेचने का दावा किया था। कंपनी की वेबसाइट को पहले 12 घंटे में एक बिलियन पेज व्यू मिले थे। पिछले साल की सेल की तुलना में इस साल के आंकड़े सात गुना ज्यादा थे।

इस सेल में अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर ने सेल के दौरान सबसे ज्यादा खरीदारी की थी। बताया गया है कि सेल के दौरान हर तीन में एक पैकेज प्राइम शिपमेंट का हिस्सा था। सेल के दौरान अमेज़न ने सबसे ज्यादा ट्रैफिक टेलीविज़न और मोबाइल कैटेगरी के बेचे।

ध्यान रहे कि यह सेल साल का आखिरी सेल हो। ऐेसे में आप सेल से पहले सारी तैयारियां कर लें, जैसे कि अमेज़न अकाउंट खोलना, फोन पर अमेज़न ऐप इंस्टॉल करना और पेमेंट पेज पर क्रेडिट कार्ड डिटेल पहले से स्टोर रखना। इन सारी बातों को ध्यान में रखकर आप सेल का भरपूर फायदा उठाया पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »