Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: देखें कौन सा फोन है बेस्ट

Xiaomi ने आज भारत में नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro+ 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo V60e और OnePlus Nord 5 से हो रहा है।

Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: देखें कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Xiaomi/Vivo/OnePlus

Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5

ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 Pro+ 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट है।
  • Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है।
  • OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Xiaomi ने आज भारत में नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro+ 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Vivo V60e और OnePlus Nord 5 से हो रहा है। Redmi Note 15 Pro+ 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट से लैस है। Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। जबकि OnePlus Nord 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। आइए Redmi Note 15 Pro+ 5G, Vivo V60e और OnePlus Nord 5 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5

कीमत और स्टोरेज

Redmi Note 15 Pro+ 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं Vivo V60e के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। जबकि OnePlus Nord 5 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। वहीं Vivo V60e में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Redmi Note 15 Pro+ 5G एंड्रॉयड 15 बेस्ड पर HyperOS 2 के साथ आता है। वहीं Vivo V60e एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है। जबकि OnePlus Nord 5 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Redmi Note 15 Pro+ 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट दिया गया है। वहीं Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है। जबकि OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप

Redmi Note 15 Pro+ 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo V60e के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा मिलता है। वहीं OnePlus Nord 5 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा आता है।

फ्रंट कैमरा

Redmi Note 15 Pro+ 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo V60e में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। जबकि OnePlus Nord 5 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी बैकअप

Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6,500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6,800mAh की बैटरी आती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Redmi Note 15 Pro+ 5G में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। । वहीं Vivo V60e में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट दिया गया है। जबकि OnePlus Nord 5 में 5जी, ड्यूल सिम, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस मिलता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium Design
  • Bright AMOLED display
  • Decent day-to-day performance
  • Good daylight camera performance
  • Good Battery Life
  • कमियां
  • No telephoto camera
  • Ships with Android 15
  • Bloatware
डिस्प्ले6.83 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1280x2772 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Reliable day-to-day performance
  • Decent primary camera
  • Optimised user interface
  • Programmable Plus Key
  • In-house AI features
  • Very good battery life
  • Fast charging
  • कमियां
  • Last year's chipset
  • Ultrawide camera could be better
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1272x2800 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good portrait photography
  • Impressive battery life
  • कमियां
  • Insufficient outdoor brightness
  • Significant bloatware
डिस्प्ले6.77-inch
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6,500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BYD की नई Blade बैटरी से सिर्फ 5 मिनट में EV होगा 70 प्रतिशत चार्ज
  2. Infinix GT 50 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung लाएगा 20,000mAh तक बैटरी वाले स्मार्टफोन्स? टेस्टिंग रिपोर्ट हुई लीक
  4. Redmi K90 Ultra में गेमिंग के लिए मिल सकते हैं फीचर्स, 8,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी 
  5. Bitcoin ने पकड़ी रफ्तार, 70,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  6. PS5 Pro की भारत एंट्री तय? BIS लिस्टिंग लेकर आई गेमर्स के लिए खुशखबरी
  7. iQOO Z11 में मिल सकती है 9,020mAh की दमदार बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Lava Bold 2 5G भारत में 13 मार्च को होगा लॉन्च, ऐसा दिखाई देगा अपकमिंग फोन
  9. Apple अब भारत में बना रहा 25% iPhone, चीन के बाद सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब
  10. Vivo T5x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200 mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »