Motorola Edge 60 Pro कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से है जिसने लॉन्च होते ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
Motorola Edge 60 Pro का मुकाबला Vivo V60e, और OnePlus Nord 5 जैसे फोन करते हैं।
Motorola Edge 60 Pro कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से है जिसने लॉन्च होते ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन इसके साथ ही Vivo और OnePlus के भी पॉपुलर मिडरेंज फोन इस कैटिगरी में पहले से ही मौजूद हैं जो इस फोन को कड़ी टक्कर देते हैं। आज हम आपको Motorola Edge 60 Pro के कड़े प्रतिद्वंदियों से इसकी तुलना करके बताएंगे कि कौन फोन में कितना है दम। Motorola Edge 60 Pro का मुकाबला Vivo V60e, और OnePlus Nord 5 जैसे फोन करते हैं। Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus Nord 5 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए Motorola Edge 60 Pro, Vivo V60e और OnePlus Nord 5 के बीच तुलना से जानते हैं कौन सा फोन कितना है दमदार?
Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का Super HD pOLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo V60e में 6.77 इंच क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, यहां 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है जिसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Motorola Edge 60 Pro में एंड्रॉयड 15 ओएस दिया गया है। वहीं Vivo V60e एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। जबकि OnePlus Nord 5 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है।
Motorola Edge 60 Pro में MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है। जबकि OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
Motorola Edge 60 Pro में 50 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। जबकि Vivo V60e के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा है। वहीं OnePlus Nord 5 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है।
Edge 70 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Vivo V60e में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord 5 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Motorola Edge 60 Pro में 6000mAh की बैटरी है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6,800mAh की बैटरी आती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Motorola Edge 60 Pro की भारत में कीमत 32000 रुपये के लगभग से शुरू होती है। Vivo V60e के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि OnePlus Nord 5 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये से शुरू होती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Motorola Edge 60 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5, Rs 35 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?
108MP कैमरा वाला Redmi फोन Rs 6 हजार सस्ता खरीदें! मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट