Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। जबकि Vivo V60e में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है।
Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro फोन धांसू फीचर्स के साथ आते हैं।
Realme 16 5G को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। यह फोन कम दाम में बेहद धांसू फीचर्स के साथ पेश किया गया है। लेकिन मार्केट में इसके साथ में कुछ और दावेदार भी मौजूद हैं जिनमें सबसे अधिक चर्चा Vivo V60e और मोटोरोला के हालिया लॉन्च हुए फोन Motorola Edge 70 Pro के बारे में है। Realme 16 5G में Dimensity 6400 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। जबकि Vivo V60e Dimensity 7360 टर्बो प्रोसेसर से लैस होकर आता है। आइए आपको इन तीनों ही स्मार्टफोन्स की तुलना करके बताते हैं कि इनमें किस फोन में कितना है दम।
Realme 16 5G में 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 2372×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यहां 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। Vivo V60e में 6.77 इंच क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, रिजॉल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। Vivo V60e में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलता है।
Realme 16 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Vivo V60e के रियर में 30x जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ में साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में आगे की तरफ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Motorola Edge 70 Pro के रियर में OIS सपोर्ट f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है।
Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Motorola Edge 70 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Realme 16 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।
वहीं Vivo V60e के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।
Motorola Edge 70 Pro के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!