Realme 16 5G vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?

Realme ने भारत में हाल ही में नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo V60e और OnePlus Nord 5 से हो रहा है।

Realme 16 5G vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?

Photo Credit: Realme/Vivo/OnePlus

Realme 16 5G vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5

ख़ास बातें
  • Realme 16 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है।
  • Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है।
  • OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Realme ने भारत में हाल ही में नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo V60e और OnePlus Nord 5 से हो रहा है। Realme 16 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। जबकि Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है। वहीं OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Realme 16 5G, Vivo V60e और OnePlus Nord 5 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

Realme 16 5G vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5

कीमत और स्टोरेज
Realme 16 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। वहीं Vivo V60e के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। जबकि OnePlus Nord 5 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Realme 16 5G में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo V60e में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Realme 16 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। वहीं Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। जबकि OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Realme 16 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। वहीं Vivo V60e एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है। जबकि OnePlus Nord 5 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप
Realme 16 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo V60e के रियर में f/1.88 अपर्चर,OIS सपोर्ट और 30x जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि OnePlus Nord 5 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Realme 16 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, 4G LTE, जीपीएस, वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। वहीं जबकि Vivo V60e में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट आता है। जबकि OnePlus Nord 5 में 5जी, ड्यूल सिम, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस शामिल है।

बैटरी बैकअप
Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं जबकि Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6,800mAh की बैटरी है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6400 टर्बो
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2372 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good portrait photography
  • Impressive battery life
  • कमियां
  • Insufficient outdoor brightness
  • Significant bloatware
डिस्प्ले6.77-inch
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6,500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Reliable day-to-day performance
  • Decent primary camera
  • Optimised user interface
  • Programmable Plus Key
  • In-house AI features
  • Very good battery life
  • Fast charging
  • कमियां
  • Last year's chipset
  • Ultrawide camera could be better
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1272x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. OnePlus Nord 6 आज हो रहा लॉन्च, 9000mAh बैटरी के साथ दमदार कैमरा, जानें सबकुछ
  3. Oppo K14x 5G पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, जानें कितना सस्ता खरीदें 6500mAh बैटरी वाला फोन
  4. ट्रैफिक और भीड़ में भी क्लियर कॉल, WhatsApp में नया फीचर!
  5. Paytm का बड़ा अपडेट, बिना कार्ड ATM से पैसे निकालें और बिना PIN करें पेमेंट!
  6. एक चार्जर से लैपटॉप, फोन, टैबलेट सब चार्ज! Stuffcool Zeno 100W चार्जिंग स्टेशन भारत में लॉन्च
  7. TVS Motor के iQube, Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स 44 प्रतिशत बढ़ी
  8. 14 अप्रैल को आ सकता है Oppo F33 Pro, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
  9. WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!
  10. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 50 मेगापिक्सल 'Ultra Clear' प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »