Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?

Tecno ने भारत में हाल ही में नया स्मार्टफोन Tecno Pova 8 लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Realme 16 5G और Vivo V60e से हो रहा है।

Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?

Photo Credit: Tecno/Realme/Vivo

Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e

ख़ास बातें
  • Tecno Pova 8 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट मिलता है।
  • Realme 16 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है।
  • Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Tecno ने भारत में हाल ही में नया स्मार्टफोन Tecno Pova 8 लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Realme 16 5G और Vivo V60e से हो रहा है। Tecno Pova 8 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट मिलता है। वहीं Realme 16 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। जबकि Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है। यहां हम आपको Tecno Pova 8, Realme 16 5G और Vivo V60e के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e

कीमत और स्टोरेज
Tecno Pova 8 के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की 31,999 रुपये है। जबकि Realme 16 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। वहीं Vivo V60e के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Tecno Pova 8 में में 6.76 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2344 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 381ppi पिक्सल डेंसिटी और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Realme 16 5G में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo V60e में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Tecno Pova 8 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट मिलता है। जबकि Realme 16 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। वहीं Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Tecno Pova 8 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। जबकि Realme 16 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। वहीं Vivo V60e एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है।

कैमरा सेटअप
Tecno Pova 8 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Realme 16 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Vivo V60e के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी बैकअप
Tecno Pova 8  में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं जबकि Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »