Poco ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Poco X8 Pro लॉन्च किया, जिसका मुकाबला Vivo V60e और OnePlus Nord 5 से हो रहा है।
Photo Credit: Poco/Vivo/OnePlus
Poco X8 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5
Poco ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Poco X8 Pro लॉन्च किया, जिसका मुकाबला Vivo V60e और OnePlus Nord 5 से हो रहा है। Poco X8 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus Nord 5 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए Poco X8 Pro, Vivo V60e और OnePlus Nord 5 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत और स्टोरेज
Poco X8 Pro के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। वहीं Vivo V60e के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। जबकि OnePlus Nord 5 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है।
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Poco X8 Pro 5G में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo V60e में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Poco X8 Pro 5G एंड्रॉयड 16 बेस्ड पर HyperOS 3 के साथ आता है। वहीं Vivo V60e एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। जबकि OnePlus Nord 5 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है।
प्रोसेसर
Poco X8 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Vivo V60e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है। जबकि OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप
Poco X8 Pro 5G के रियर में f/1.5 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo V60e के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा है। वहीं OnePlus Nord 5 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है।
फ्रंट कैमरा
Poco X8 Pro 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Vivo V60e में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord 5 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी बैकअप
Poco X8 Pro 5G में 6,500mAh की बैटरी है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo V60e में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord 5 में 6,800mAh की बैटरी आती है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Poco X8 Pro 5G में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Vivo V60e में 5जी, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, IR ब्लास्टर और टाइप सी 3.0 पोर्ट मिलता है। जबकि OnePlus Nord 5 में 5जी, ड्यूल सिम, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत