• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे

Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पब्लिक एग्जामिनेशन सिस्टम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया है।

Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
ख़ास बातें
  • पेपर लीक रोकने के लिए बनेगा नया टेक सिस्टम
  • Nandan Nilekani करेंगे हाई-पावर्ड टास्क फोर्स की अगुवाई
  • AI और टेक्नोलॉजी से सुरक्षित होंगे एग्जाम प्रोसेस!
विज्ञापन

पेपर लीक के लगातार सामने आए मामलों के बीच केंद्र सरकार ने देश की पब्लिक एग्जामिनेशन सिस्टम को तकनीक की मदद से ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि एग्जाम सुधारों के लिए एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसकी अगुवाई Infosys के सह-संस्थापक और UIDAI के पूर्व प्रमुख नंदन नीलेकणी करेंगे। सरकार का लक्ष्य ऐसा एग्जाम सिस्टम तैयार करना है, जिसमें पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की संभावना कम से कम हो तथा तकनीक का मैक्मम यूज किया जा सके।

प्रधानमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो मैसेज में कहा कि एग्जामिनेशन सिस्टम को भरोसेमंद, ट्रांसपेरेंट और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन बनाने के लिए यह टास्क फोर्स बनाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानून लाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है।

क्यों चुने गए नंदन नीलेकणी?

नंदन नीलेकणी को भारत के सबसे अनुभवी टेक्नोलॉजी लीडर्स में गिना जाता है। उन्होंने 1981 में एन. आर. नारायण मूर्ति और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर Infosys की स्थापना की थी और बाद में कंपनी के CEO भी रहे। टेक्नोलॉजी के जरिए बड़े स्तर पर डिजिटल सिस्टम तैयार करने का उनका अनुभव ही इस जिम्मेदारी की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।

Aadhaar और UPI जैसे बड़े डिजिटल प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है नाम

कॉर्पोरेट सेक्टर के अलावा नंदन नीलेकणी का नाम भारत के सबसे बड़े डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से जुड़ा रहा है। 2009 में उन्हें UIDAI का प्रमुख बनाया गया था, जहां उन्होंने Aadhaar प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट और लागू करने के प्रोसेस को लीड किया। इसके अलावा भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम और UPI को आगे बढ़ाने में भी उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। यही वजह है कि सरकार अब एग्जामिनेशन सिस्टम में भी बड़े लेवल पर टेक्नोलॉजी आधारित सुधारों के लिए उनके अनुभव का इस्तेमाल करना चाहती है।

पेपर लीक के बाद उठे थे सवाल

हाल के महीनों में NEET-UG और UGC-NET समेत कई कंपीटिटिव एग्जाम में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद एग्जामनिशन सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल उठे थे। इन्हीं घटनाओं के बाद परीक्षा सुधारों की मांग तेज हुई। सरकार का कहना है कि नई टास्क फोर्स की सिफारिशों के आधार पर ऐसा सिस्टम विकसित किया जाएगा, जिसमें टेक्नोलॉजी की मदद से सुरक्षा बढ़ाई जा सके और छात्रों का भरोसा दोबारा कायम किया जा सके।

अगर टास्क फोर्स की सिफारिशों के आधार पर AI, डिजिटल वेरिफिकेशन, सुरक्षित डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों को एग्जामिनेशन सिस्टम में शामिल किया जाता है, तो आने वाले समय में भारत का एग्जाम इकोसिस्टम पूरी तरह टेक्नोलॉजी-ड्रिवन मॉडल की ओर बढ़ सकता है। फिलहाल सरकार ने टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है, जबकि इसके विस्तृत कार्यक्षेत्र और तकनीकी रोडमैप का इंतजार किया जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »