Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा

इसका बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी रहने वाली है। फोन 10,000mAh बैटरी से लैस होकर आने वाला है।

Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा

Vivo S2 FE की लॉन्च डेट 6 अक्टूबर के लिए कंफर्म हो गई है।

ख़ास बातें
  • वीवो एस2 एफई को कंपनी Flipkart पर लॉन्च करने जा रही है।
  • इसे ग्रीन कलर में दिखाया गया है।
  • फोन में डुअल कैमरा मिलने वाला है।
विज्ञापन

Vivo S2 FE की लॉन्च डेट आखिरकार कंफर्म हो गई है। कंपनी Vivo S2 FE का लॉन्च 6 अक्टूबर को ही करने जा रही है। इसी दिन Vivo V80 भी मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। वीवो एस2 एफई को कंपनी Flipkart पर लॉन्च करने जा रही है। यहां पर फोन का डिजाइन भी रिवील हो गया है। इसका बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी रहने वाली है। फोन 10,000mAh बैटरी से लैस होकर आने वाला है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स

Vivo S2 FE की लॉन्च डेट 6 अक्टूबर के लिए कंफर्म हो गई है। Flipkart पर फोन के लिए कंपनी ने माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। प्रोमोशनल पेज पर फोन की लॉन्च डेट की पुष्टि होती है। इसके साथ ही फोन की पहल झलक भी सामने आ रही है। इसे ग्रीन कलर में दिखाया गया है। रियर पैनल का डिजाइन यहां से रिवील होता है। फोन ग्रीन फिनिश में दिखा है। रियर पैनल फ्लैट है। 

Vivo S2 FE के डिजाइन की बात करें तो रियर में ऊपर बाईं ओर चौकोर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। इसमें दो कैमरा हैं और एक LED फ्लैश मौजूद है। फोन का फ्रेम फ्लैट है और किनारे राउंड नजर आ रहे हैं। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं ओर दिए गए हैं। बाईं ओर की स्पाइन प्लेन रखी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह OriginOS पर रन करेगा। 

Vivo S2 FE Specifications (Rumoured)

Vivo S2 FE में कई धांसू फीचर्स अफवाहों में हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83 इंच डिस्प्ले होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन बताया जा रहा है। फोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट का खुलासा हुआ है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलने की बात कही गई है। बैटरी इसकी 10000mAh की होगी। साथ में कंपनी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देने वाली है। भारत में फोन की कीमत 40,000 रुपये के आसपास हो सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »