Cult ने भारत में नई Kinetic Massage Gun लॉन्च की है। इसमें 3,800 RPM BLDC मोटर, 5 लेवल की इंटेंसिटी, 4 मसाज हेड और 5 घंटे तक की बैटरी मिलती है।
Photo Credit: Cult
फिटनेस ब्रांड Cult ने भारत में नया Kinetic Massage Gun लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया डिवाइस खासतौर पर वर्कआउट के बाद मांसपेशियों की रिकवरी और शरीर में होने वाली थकान को कम करने के लिए पेश किया गया है। इसमें 3,800 RPM की BLDC मोटर दी गई है, जबकि अलग-अलग हिस्सों की मालिश के लिए चार सिलिकॉन हेड मिलते हैं। डिवाइस में 135 डिग्री का एंगल वाला हैंडल दिया गया है, जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान बेहतर पकड़ और संतुलन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पांच लेवल की इंटेंसिटी चुनने के लिए राउंड डायल भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज होने पर 5 घंटे तक चल सकता है।
Cult Kinetic Massage Gun में 3,800 RPM की BLDC मोटर दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह तेज स्पीड से वाइब्रेशन पैदा करके मांसपेशियों की डीप मसाज में मदद करती है और वर्कआउट के बाद रिकवरी के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। इसे खासतौर पर प्लेयर्स, फिटनेस पसंद करने वाले लोगों और नियमित कसरत करने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इस मसाज गन में हैंडल पर गोल डायल दिया गया है। इसके जरिए यूजर पांच अलग-अलग लेवल पर मसाज की इंटेंसिटी सेट कर सकते हैं। डायल के साथ एक LED भी दी गई है, जो चुने गए लेवल के हिसाब से बदलती है।
Cult Kinetic Massage Gun के साथ चार सिलिकॉन मसाज हेड मिलते हैं। इनमें राउंड, शॉर्ट टेपर्ड, फ्लैट और U-शेप हेड शामिल है। इन्हें शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इनका इस्तेमाल गर्दन, कंधे, पीठ, हाथ और पैरों की मसाज के लिए किया जा सकता है।
यह एक वायरलेस मसाज गन है और कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह 5 घंटे तक चल सकती है। इसमें 135 डिग्री का एंगल वाला हैंडल भी दिया गया है, जिसे वजन का बेहतर बैलेंस बनाए रखने और शरीर के मुश्किल हिस्सों तक आसानी से पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है।
Cult Kinetic Massage Gun की भारत में कीमत ₹4,999 रखी गई है और इसे कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह ब्लैक, टाइटेनियम और ब्लू रंगों में उपलब्ध है। हालांकि, Cult की वेबसाइट पर फिलहाल इसकी कीमत ₹3,999 दिखाई जा रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक