₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग

Galaxy A35 5G के रियर में OIS और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग

Samsung Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • फोन पर सीधा 15000 रुपये का डिस्काउंट लिस्टेड है।
  • यहां पर एक बैंक ऑफर भी है जिसके बाद फोन की कीमत और घट जाती है।
  • स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए 5,000mAh की बैटरी से लैस है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy A35 5G सैमसंग के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से है। इस फोन में तीन कैमरा वाला सेटअप मिलता है। फोन बेहतरीन फोटोग्राफी रिव्यूज के साथ लिस्ट होता है। अब सैमसंग के इस मिडरेंज फोन को काफी सस्ते में खरीदने का मौका है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इसका हाइलाइट फीचर है कि इसमें 5000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में कई और धांसू फीचर्स मिलते हैं। इस फोन को वर्तमान में डिस्काउंट, और बैंक ऑफर लगाकर 15 हजार रुपये से ज्यादा तक सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy A35 5G फोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में। 

Samsung Galaxy A35 5G Discount Price Offer

Samsung Galaxy A35 5G को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। Flipkart पर फोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का MRP यूं तो Rs 33,999 है। लेकिन Flipkart ने इसे 44% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 18,999 रुपये रह जाती है। फोन पर सीधा 15000 रुपये का डिस्काउंट लिस्टेड है। लेकिन यहां पर एक बैंक ऑफर भी है जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत और ज्यादा कम हो जाती है।

Samsung Galaxy A35 5G Bank Offer Discount

Samsung Galaxy A35 5G की खरीद के साथ आप दिया जा रहा बैंक ऑफर लगाते हैं तो इसकी कीमत और ज्यादा कम हो जाती है। फोन Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो सीधा 950 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इससे फोन पर मिल रहा कुल डिस्काउंट लगभग 16000 रुपये तक पहुंच जाता है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक Flipkart Smartphone Deals पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Samsung Galaxy A35 5G Specifications

Samsung Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, फोन में 1,080x2,408 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। वहीं, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। Galaxy A35 5G में 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए 5,000mAh की बैटरी से लैस है।

Galaxy A35 5G के रियर में OIS और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग दी गई है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Modern design
  • Good display
  • Feature-packed software
  • Reliable battery life
  • Good primary camera
  • कमियां
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • CPU performance lags behind the competition
  • Bloatware installed after software updates
  • Opts you in to Glance after updates
  • Very pricey
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »