दोनों ही स्मार्टफोन्स अब 6GB/128GB रैम-स्टोरेज में उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
Nothing Phone (4a) में 6.78-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
Nothing Phone (4a), Phone (4b) के नए रैम-स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किए हैं। Nothing Phone (4a) में 6.78-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होकर आता है। इसमें रियर में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसी तरह Phone (4b) में बड़ी बैटरी मिलती है और Snapdragon 6 Gen 4 चिप मिलती है। आइए जानते हैं नए वेरिएंट्स की कीमत।
Nothing Phone (4a), Phone (4b) के नए रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स भारत में लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स अब 6GB/128GB रैम-स्टोरेज में उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
Nothing Phone (4a) को कंपनी ने इसी साल मई में तीन मैमोरी ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था, जिनमें 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट्स शामिल किए गए थे। अब फोन का 6GB+128GB वेरिएंट मार्केट में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। Flipkart पर फोन को खरीदा जा सकता है।
Nothing Phone (4b) को इसी साल जुलाई में 8GB+128GB और 8GB+256GB मैमोरी ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था। अब फोन का नया 6GB+128GB वेरिएंट पेश किया गया है। इसकी कीमत 35,999 रुपये है।
स्मार्टफोन्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इनका ओरिजिनल लॉन्च प्राइस 31,999 रुपये रहा था। लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों के चलते अब फोन 44,999 रुपये तक महंगे हो चुके हैं। इसी तरह Phone (4b) शुरुआत में 8GB/128GB बेस वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब फोन का यही वेरिएंट 39,999 रुपये में मिल रहा है। Phone (4b) में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 50MP + 8MP रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ