• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट

Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट

कई स्मार्टफोन्स ब्रांड सेल्फी कैमरा पर खास फोकस करते हैं। इनमें दो सेल्फी कैमरा वाले फोन भी बहुत पॉपुलर हैं जो सेल्फी को बेहतरीन बना सकते हैं।

Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट

Photo Credit: Vivo

Vivo V23 Pro में दो सेल्फी कैमरा मिलते हैं। इसमें हाई-रिजॉल्यूशन वाला 50MP का मेन ऑटोफोकस सेंसर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • आमतौर पर बजट से लेकर मिडरेंज फोन में एक ही सेल्फी कैमरा मिलता है।
  • Xiaomi 14 Civi में डुअल फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेटअप है।
  • Vivo V23 Pro में दो सेल्फी कैमरा मिलते हैं।
विज्ञापन

सेल्फी क्लिक करने का शौक लगभग हर किसी को होता है। सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई अपने पलों को यादगार बनाना चाहता है, फिर चाहे वह दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना हो, या फैमिली के साथ एक डिनर प्लान करना, हर जगह सेल्फी कैमरा हमारे पलों को हमेशा के लिए संजोकर रखने का काम करता है। ऐसे में जरूरी है कि सेल्फी बेहतरीन हो। कई स्मार्टफोन्स ब्रांड सेल्फी कैमरा पर खास फोकस करते हैं। इनमें दो सेल्फी कैमरा वाले फोन भी बहुत पॉपुलर हैं जो सेल्फी को बेहतरीन बना सकते हैं। 

डुअल सेल्फी कैमरा वाले फोन की लिस्ट बहुत लंबी तो नहीं है, लेकिन कई हैंडसेट्स इसमें शामिल हैं। आमतौर पर बजट से लेकर मिडरेंज, और फ्लैगशिप तक, फोन में एक ही सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है। लेकिन हम आपको आज ऐसे स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट बता रहे हैं जिनमें दो सेल्फी कैमरा आते हैं, और ये आपके सेल्फी एक्सपीरियंस को बहुत अलग बना सकते हैं। 

Dual Selfie Camera Smartphones in India

Xiaomi 14 Civi
Xiaomi 14 Civi में डुअल फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑटोफोकस और f/2.0 अपर्चर वाला 32MP का प्राइमरी वाइड लेंस और 100° फील्ड ऑफ़ व्यू और f/2.4 अपर्चर वाला 32MP का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। मेन सेल्फी कैमरा 32MP के साथ 26mm वाइड है जिसमें 1/2.8 इंच का सेंसर दिया गया है। इसमें 0.8µm पिक्सल साइज है। यह ऑटोफोकस के साथ आता है।

Vivo V23 Pro 
Vivo V23 Pro में दो सेल्फी कैमरा मिलते हैं। इसमें हाई-रिजॉल्यूशन वाला 50MP का मेन ऑटोफोकस सेंसर दिया गया है। यह f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। इसमें Autofocus के साथ Eye AF यानी Eye Autofocus फीचर भी है। दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जिसके साथ डुअल-टोन डुअल-स्पॉटलाइट LED भी हैं। यह f/2.28 अपर्चर के साथ है। यह 105-degree field of view के साथ दिया गया है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें AI एक्सट्रीम नाइट मोड और स्टेडीफेस सेल्फी वीडियो स्टेबलाइजेशन फीचर भी है। 

Honor 200 Pro 
Honor 200 Pro में पिल-शेप स्क्रीन कटआउट दिया गया है जिसमें दो सेल्फी कैमरा आते हैं। फोन हाई-रिजॉल्यूशन 50MP वाइड-एंगल मेन सेल्फी कैमरा है। साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। दूसरा लेंस पोर्ट्रेट बैंकग्राउंड ब्लर को बेहतर बनाता है। यह फोन 30fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही जायरो-EIS स्टेबलाइजेशन के साथ 1080p वीडियो सपोर्ट करता है। 

Oppo F17 Pro 
Oppo F17 Pro में डुअल पंच-होल फ्रंट कैमरा सेटअप है। मेन कैमरा 16MP का प्राइमरी वाइड सेंसर है और साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल किया गया है। सेकंडरी सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ पोर्ट्रेट में बेहतर बैकग्राउंड ब्लर और एज डिटेक्शन देता है। यह फोन 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। HDR, AI Super Night Portrait, और AI Color Portrait जैसे फीचर्स इसमें मिल जाते हैं। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Leica camera features
  • Solid performance
  • Decent display
  • Powerful speakers
  • Value for money
  • कमियां
  • No IP68 rating
  • Random notifications from GetApps
  • Battery output is not the best in the segment
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1236x2750 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »